एक्सप्लोरर

बल्लेबाज़ी कोच विक्रम राठौड़ बोले, 'फीयरलेस और केयरलेस क्रिकेट के फर्क को समझें युवा बल्लेबाज़'

विक्रम राठौड़ ने युवा बल्लेबाज़ों को कहा है कि वो फीयरलेस और केयरलेस (लापरवाही) क्रिकेट के बीच का फर्क समझें और जिम्मेदारी से खेलें.

बीते रविवार बारिश की वजह से धर्मशाला टी20 रद्द होने की वजह से भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस का इंतज़ार बढ़ गया. लेकिन अब टीम इंडिया कल यानि 18 सितम्बर बुधवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज़ का आगाज़ करेगी. इस सीरीज़ की शुरुआत के साथ ही भारतीय टीम के साथ टीम इंडिया के नए बल्लेबाज़ी कोच विक्रम राठौड़ का काम भी शुरु हो रहा है. विक्रम राठौड़ ने अपने पहले प्रोपर प्रोजेक्ट की शुरुआत से पहले ही टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों को सख्त हिदायत दे दी है कि वो फीयरलेस (निडर) और केयरलेस (लापरवाही) क्रिकेट के बीच का फर्क समझे और जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाज़ी करें. विक्रम राठौड़ ने आज मंगलवार को कहा, ''टीम के सभी युवा खिलाड़ियों को निडर होकर खेलने और लापरवाह क्रिकेट के पर्क को समझना होगा. टीम मैनेजमेंट आपसे निडर होकर खेलने के लिए कहती है. आपको अपने गेम प्लान की अच्छे से समझ होनी चाहिए. साथ ही अपनी काबीलियत के साथ खेलना चाहिए. लेकिन उसी वक्त पर आप अपने खेल के प्रति लापरवाह नहीं हो सकते.'' विक्रम राठौड़ के बयान से ये साफ हो गया है कि उन्होंने अब टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज़ों को सही पटरी पर लाने की दिशा में काम शुरु कर दिया है. वहीं खासतौर पर पिछले लंबे समय से टीम इंडिया में मौजूद और एमएस धोनी के विकल्प के तौर पर देखे जा रहे रिषभ पंत को लेकर भी विक्रम ने साफ बात कही है. राठौड़ ने कहा है कि ''रिषभ एक कमाल का खिलाड़ी है, उन्हें बस अपने गेमप्लान पर काम करने की जरूरत है. इसके साथ ही उन्हें अपने खेल में थोड़ा अनुशासन लाने की जरूरत है.'' हाल ही में टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली ने सपष्ट किया था कि अपना टैलेंट दिखाने के लिए पांच मैच बहुत होते हैं. अब बल्लेबाज़ी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा है कि युवाओं को टीम मैनेजमेंट का पूरा सपोर्ट है. विक्रम ने कहा, ''उन्होंने पांच मैच कहे लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि किसी एक नंबर की ही बात कही है. उनका कहना साफतौर पर ये था कि जब युवाओं को मौका मिले तो उन्हें उसका पूरा फायदा उठाना चाहिए. यहां पर पहुंचने वाले खिलाड़ियों ने बहुत क्रिकेट खेला है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि ऐसा कोई भी विवाद है. टीम मैनेजमेंट अपने खिलाड़ियों का भरपूर सहयोग करता है. वे सभी बेहतरीन क्रिकेटर्स हैं.'' इसके आगे पंत पर राठौर ने कहा, ''हम चाहते हैं कि वो अपने सभी शॉट खुलकर खेले. यही वो चीज है जो रिषभ को बाकी खिलाड़ियों से अलग लाकर खड़ा करती है. वो बहुत इम्पैकटफुल खिलाड़ी है लेकिन वो केयरलेस नहीं हो सकता है.'' इसके अलावा अगले साल होने वाले टी20 विश्वकप पर विक्रम राठौड़ ने कहा कि टीम उसकी तैयारियों में जुट गई है. हमारे पास 20-21 मैच हैं जिसमें हम अगले साल की तैयारियों का जायजा लेंगे. इसके आगे राठौड़ ने ये भी कहा कि ''हमारे पास कई सारे ऑल-राउंडर हैं जो कि टीम के लिए अच्छी खबर है. टीम में निचले क्रम में ऑल-राउंडर होने से ऊपर बल्लेबाज़ों को तेज़ गति से रन बनाने की छूट मिलती है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget