एक्सप्लोरर

वनडे में डेब्यू के लिए तैयार हैं विजय शंकर

ऑलराउंड विजय शंकर को ऑस्ट्रेलिया के जारी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. शंकर न्यूजीलैंड दौरे पर भी टीम का हिस्सा रहेंगे.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जारी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए विजय शंकर वनडे में डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. शंकर एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दूसरे वनडे से पहले भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे और न्यूजीलैंड में होने वाले पांच मैचों की वनडे सीरीज में भी टीम का हिस्सा होंगे.

इससे पहले वियज शंकर श्रीलंका में खेले गए निदहास टी-20 सीरीज में भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं और अब वह वनडे में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं.

27 साल के शंकर पिछले साल दिसंबर में इंडिया-ए के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर थे जहां उन्होंने 94 के औसत से तीन मैचों की लिस्ट-ए सीरीज में 188 रन बनाए थे और इंडिया-ए को न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ सीरीज जिताने में अहम योगदान दिया था.

शंकर ने कहा कि वह वहां की परिस्थितियों से अवगत हो चुके हैं और इसका फायदा उन्हें आगामी सीरीज में मिलेगा. उन्होंने न्यूजीलैंड में खेले गए अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वहां की पिचें पहले दो मैचों में काफी तेज थी और फिर तीसरे मैच में धीमी हो गई थी. हालांकि उन्होंने न्यूजीलैंड में तीन मैचों की सीरीज में मात्र 11 ओवर ही डाले थे जिसमें उन्हें एक सफलता मिली थी.

तमिलनाडु के खिलाड़ी ने कहा, "पिछले दौरे से मुझे पता चल गया है कि मैं दुनिया के किसी तेज पिच पर तेज गेंदबाजी कर सकता हूं. जब आप विभिन्न परिस्थितियों में खेलते हैं तो इससे आपको काफी कुछ सीखने को मिलता है और आगे के लिए आपका उत्साह भी बढ़ता है. न्यूजीलैंड दौरे ने मुझे मेरे खेल को अच्छे से समझने में काफी मदद की."

शंकर पिछले साल निदहास ट्रॉफी के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए थे और उन्होंने इसे खराब अनुभव बताते हुए कहा कि इस तरह के अनुभव आपको क्रिकेट और जीवन में अच्छा करने के लिए प्रेरित करता है.

उन्होंने कहा, " मैं उनमें से नहीं हूं जो सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहते हैं लेकिन निदहास ट्रॉफी के बाद पहले दो दिन मेरे लिए बेहद मुश्किल थे. लेकिन इस अनुभव ने मुझे एक अच्छा क्रिकेटर और इंसान बनने में मेरी मदद की. फाइनल मैच के बाद डीके (दिनेश कार्तिक) और रोहित (रोहित शर्मा) ने मुझसे कहा कि ऐसा होता रहता है और मुझे इसे यहीं छोड़ देना चाहिए अैर मैंने वैसा ही किया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
Embed widget