एक्सप्लोरर

हार्दिक पांड्या के साथ तुलना का नहीं है दबाव: विजय शंकर

श्रीलंका में होने वाली टी-20 ट्राई सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल विजय शंकर का कहना है कि वह टीम में हार्दिक पांड्या की जगह खेलने का दवाब महसूस नहीं कर रहे हैं. पांड्या को श्रीलंका दौरे के लिए आराम दिया गया है और ऐसे में शंकर टीम के साथ मैदान पर उतरेंगे.

कोलकाता: श्रीलंका में होने वाली टी-20 ट्राई सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल विजय शंकर का कहना है कि वह टीम में हार्दिक पांड्या की जगह खेलने का दवाब महसूस नहीं कर रहे हैं. पांड्या को श्रीलंका दौरे के लिए आराम दिया गया है और ऐसे में शंकर टीम के साथ मैदान पर उतरेंगे.

शंकर जानते हैं कि उन्हें पांड्या की जगह टीम में शामिल किया गया है, क्योंकि कप्तान विराट कोहली इस बात को स्पष्ट कर चुके हैं कि टीम प्रबंधन 27 साल के शंकर को पांड्या के बैक-अप के रूप में आगे बढ़ाना चाहता है.

शंकर ने कहा, "मैं इसे ज्यादा महत्व नहीं देता. मैदान पर कदम रखते ही दवाब बना रहता है. आपको संयम के साथ वैसा ही खेलने की जरुरत होती है जैसा आप हर जगह खेलते हैं."

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की निलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स द्वारा 3.2 करोड़ रुपये में खरीदे जाने वाले शंकर का मानना है कि भारतीय टीम का हर खिलाड़ी विशेष है और उन्हें हर खिलाड़ी से बहुत कुछ सीखने की जरुरत है.

शंकर ने कहा, "हर खिलाड़ी के पास टीम को देने के लिए कुछ विशेष है. एक क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में हम हर किसी से सीख सकते हैं और इसका मतलब किसी से तुलना करना नहीं है."

शंकर ने घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा, "मैं घरेलू क्रिकेट को बहुत महत्वपूर्ण स्तर मानता हूं क्योंकि जब भी मैं अच्छा करता हूं तब मुझे अगले स्तर पर जाने का भरोसा मिलता है. इसलिए, घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करना मेरे लिए महत्वपूर्ण है."

ऑलराउंडर खिलाड़ी शंकर अपने कोच एस. बालाजी के साथ पिछले कुछ माह से प्रैक्टिस करे रहे हैं.

उन्होंने कहा, "मैंने अपने कोच के साथ प्रैक्टिस किया और कुछ चीजों पर काम किया. मैं नहीं समझता कि मुझे कुछ अलग करने की जरूरत है. मेरे लिए यह जरूरी है कि जो मैं कर रहा हूं उसे जारी रखूं."

विश्व कप के लिए टीम में शामिल होने के प्रश्न पर शंकर ने कहा, "मैं इस बारे में ज्यादा सोचकर अपने उपर ज्यादा दबाव नहीं बना रहा. मैं वर्ल्डकप और किसी अन्य चीज के बारे में अभी नहीं सोच रहा."

शंकर ने सीरीज से पहले मानसिक रूप से तैयारी करने के बारे में कहा, "मानसिक रूप से मैं खेल के बारे में बहुत सोचता हूं. मैं हर मैच देखता हूं और इससे मुझे विभिन्न परिस्थितियों के अनुकूल रहने में मदद मिलती है."

टी-20 ट्राई सीरीज में भारत का पहला मुकाबला छह मार्च को श्रीलंका से होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget