एक्सप्लोरर

Watch: उस हार ने उन्हें तोड़ दिया था, वो खूब रोए..., बॉलीवुड एक्टर ने बताई विराट कोहली की इमोशनल कहानी

Virat Kohli: विराट कोहली हमेशा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और जीत के जुनून के लिए जाने जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार हार के बाद वह इतने दुखी हो गए थे कि उन्हें रोना आ गया था?

Varun Dhawan insight on Virat Kohli and Anushka Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी कप्तानी के दौरान जबरदस्त सफलता हासिल की. ​​उन्होंने भारत को 68 टेस्ट मैचों में से 40 में जीत दिलाई. हालांकि, उनके लिए यह राह हमेशा आसान नहीं रही. जब 2018 में इंग्लैंड दौरे पर भारत को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा, तो वह कोहली के लिए बेहद मुश्किल समय था.

हाल ही में, बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने कोहली की मानसिकता पर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जो उन्हें कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने सुनाया था. धवन ने "द रणवीर शो" पर बताया, "अनुष्का ने मुझे एक घटना के बारे में बताया. इंग्लैंड में भारत के टेस्ट मैच हारने के बाद वह स्टेडियम में मौजूद नहीं थी. जब वह होटल लौटी, तो उसने विराट को कहीं नहीं देखा. वह कमरे में पहुंची और देखा कि विराट बेहद दुखी था. वह सचमुच रो रहा था और हार की सारी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले रहा था. वह कह रहा था, 'मैं असफल रहा."

2018 के बाद से कोहली के बल्ले से उतने रन नहीं निकले हैं, जितनी उम्मीद थी. 2024 में कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 17 पारियों में सिर्फ 376 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. उनका औसत भी सिर्फ 25 का रहा है.

गौरतलब है कि भारत बनाम इंग्लैंड 2018 टेस्ट मैच में भले ही टीम इंडिया उस सीरीज में हार गई थी, लेकिन कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा था. उन्होंने पांच मैचों की उस सीरीज में 593 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे.

विराट कोहली के पास अब 2024 में खुद को साबित करने का शायद आखिरी मौका है. भारतीय टीम 26 दिसंबर को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलने जा रही है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी फिलहाल 1-1 से बराबर है और यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के लिए अहम साबित होगा.

यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में चौथा टेस्ट, टीम इंडिया का यहां कैसा रहा है रिकॉर्ड?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget