एक्सप्लोरर

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में बदलाव? रोहित ने दिया हिंट, जानें किसकी हो सकती है एंट्री

India vs England 1st ODI: टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए मौका मिल सकता है. रोहित शर्मा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है.

Varun Chakravarthy India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच गुरुवार को खेला जाएगा. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले से पहले नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. रोहित ने इस दौरान वरुण चक्रवर्ती को लेकर प्रतिक्रिया दी. रोहित ने कहा कि अगर वरुण इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा परफॉर्म करते हैं तो उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए मौका मिल सकता है. वरुण ने हाल ही में टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था.

क्रिकबज की एक खबर के मुताबिक रोहित ने वरुण को लेकर कहा, ''हम एक विकल्प चाहते थे और देखना चाहते थे कि हम उसके लिए क्या कर सकते हैं. हम पहले यह भी देखना चाहते थे कि वे इस स्तर पर क्या कर सकते हैं. लेकिन अब हम इस बारे में नहीं सोच रहे हैं कि उन्हें लेना है या नहीं. लेकिन अब निश्चित रूप से वे होड़ में शामिल हैं.''

वरुण ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बरपाया कहर -

वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में घातक गेंदबाजी की थी. उन्होंने 5 मैचों में 14 विकेट झटके थे. वरुण को प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था. वे इससे पहले भी कई मौकों पर कमाल दिखा चुके हैं. वरुण भारत के लिए 18 टी20 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 33 विकेट लिए थे. हालांकि अभी तक वनडे में खेलने का मौका नहीं मिला है. अब वे वनडे डेब्यू भी कर सकते हैं.

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित कर दी है टीम -

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम घोषित कर दी है. रोहित शर्मा, शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल और विराट कोहली टीम इंडिया का हिस्सा हैं. भारत ने श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को भी मौका दिया है. विकेटकीपर बैटर केएल राहुल और ऋषभ पंत भी टीम में शामिल हैं. बॉलिंग डिपार्टमेंट की बात करें तो कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को मौका दिया गया है.

यह भी पढ़ें : Rohit Sharma IND vs ENG: भविष्य पर पूछा सवाल तो उखड़ गए रोहित! नागपुर वनडे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है सारांश जैन? भारत की टेस्ट टीम में पहली बार मिली जगह
कौन है सारांश जैन? भारत की टेस्ट टीम में पहली बार मिली जगह
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
क्या वैभव को वनडे टीम में मिलना चाहिए मौका? अशोक मल्होत्रा ने क्या कहा
क्या वैभव को वनडे टीम में मिलना चाहिए मौका? अशोक मल्होत्रा ने क्या कहा
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget