एक्सप्लोरर

जब तक क्रिकेट खेलूंगा सिर्फ तेज गेंदबाजी करूंगा: आरोन

जब तक क्रिकेट खेलूंगा सिर्फ तेज गेंदबाजी करूंगा: आरोन

नई दिल्ली: चोट से उबरने के बाद तेज गेंदबाज वरूण आरोन एक बार फिर 140 किमी प्रति घंटा से अधिक रफ्तार की अपनी गेंदों के साथ भारतीय राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए तैयार हो रहे हैं. आरोन की ऐड़ी में चोट लगी थी जिससे साढ़े तीन हफ्ते में उबरने की उम्मीद थी लेकिन इसको ठीक होने में साढ़े तीन महीने लग गए.


 


यह पूछने पर कि क्या इस चोट के बाद आरोन लाइन और लेंथ पर ध्यान देंगे, इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘मैं नैसर्गिक रूप से तेज गेंद फेंकने में सक्षम हूं. सभी तेज गेंदबाजी नहीं कर सकते. इसलिए जहां तक मेरा सवाल है गति से समझौता करने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता. मैं जब तक गेंदबाजी कर रहा हूं, मैं सिर्फ तेज गति से गेंद फेंकूंगा.’’ आरोन 20 फरवरी को होने वाली आईपीएल नीलामी में 30 लाख रूपये की आधार कीमत के साथ उतर रहे हैं और भारतीय तेज गेंदबाज होने के कारण उन्हें उम्मीद है कोई फ्रेंचाइजी उन्हें चुन लेगी.


 


27 साल के इस गेंदबाज ने कहा, ‘‘मैं आशावान हूं कि फ्रेंचाइजियों को मेरी क्षमता में दिलचस्पी होगी. बेशक मैं नीलामी को लेकर उत्सुक हूं लेकिन आईपीएल से पहले मैं झारखंड की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में खेलूंगा. मैं कई मैचों में 10 ओवर गेंदबाजी कर पाउंगा और निश्चित तौर पर इससे मदद मिलेगी. मेरा लक्ष्य भारतीय टीम में वापसी है और अब प्रत्येक मैच महत्वपूर्ण है.’’ 


 


आरोन को लेकर धारणा है कि वह बार बार चोटिल हो जाते हैं और यह तेज गेंदबाज इसे बदलना चाहता है. उन्होंने कहा, ‘‘पिछली बार मैं पीठ की चोट के कारण 2011-12 सत्र में हिस्सा नहीं ले पाया था. आप रिकॉर्ड जांच सकते हैं इसके बाद ऐसा कोई सत्र नहीं है जिसमें मैं नहीं खेला. इस बार यह दुर्भाग्यपूर्ण था. मैं वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम के स्टैंडबाई की सूची में था. मैं ए टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया गया और राहुल भाई (कोच राहुल द्रविड़) ने मेरी गेंदबाजी की सराहना की. जब चीजें सही हो रही थी, मैं चोटिल हो गया. ’’ भारतीय तेज गेंदबाजी में अभी मोहम्मद शमी (चोट के बाद जब वापसी करेंगे), इशांत शर्मा, उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार पहली पसंद के रूप में शामिल चार गेंदबाज हैं.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
नमन धीर ने अकेले जिता दिया पहला टी20, वरना गंभीर-अय्यर के प्लान ने डुबा दी थी लुटिया
नमन धीर ने अकेले जिता दिया पहला टी20, वरना गंभीर-अय्यर के प्लान ने डुबा दी थी लुटिया

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget