एक्सप्लोरर

UP T20 League 2025: यश दयाल को लगा झटका, यौन उत्पीड़न के आरोपी पर UP टी20 लीग ने लगाया बैन!

Yash Dayal UP T20 League 2025: यश दयाल को गोरखपुर लायंस ने 7 लाख रुपये में खरीदा था. टूर्नामेंट का आयोजन आज से शुरू हो रहा है, लेकिन अब UPCA ने यश के खेलने पर प्रतिबंध दिया है.

उत्तर प्रदेश टी20 लीग का आयोजन आज से शुरू हो रहा है, पहला मैच मेरठ मावेरिक्स और कानपूर सुपरस्टार्स के बीच खेला जाएगा. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले यश दयाल को बड़ा झटका लगा है, उनके टूर्नामेंट में खेलने पर प्रतिबंध लग गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अब इस लीग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. यश को गोरखपुर लायंस ने 7 लाख रुपये में खरीदा था.

क्रिकेट मैदान पर यश दयाल के लिए पिछले 2 साल अच्छे रहे हैं, लेकिन IPL 2025 के बाद वह अपने सबसे मुश्किल समय से गुजर रहे हैं. क्रिकेट इसके पीछे वजह नहीं है बल्कि उन पर लगे गंभीर आरोप इसका कारण है. गाजियाबाद में एक लड़की ने उनके ऊपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए, इसके बाद जयपुर में भी एक लड़की ने क्रिकेटर पर बलात्कार के आरोप लगाए.

उत्तर प्रदेश टी20 लीग ने लगाया यश दयाल पर बैन!

गाजियाबाद में एक महिला ने सबसे पहले यश दयाल पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए, उन्होंने कुछ फोटो आदि शेयर करते हुए कहा कि यश ने उन्हें शादी का झांसा दिया. इस मामले में उन्हें गिरफ्तारी से राहत मिली हुई है, लेकिन इसके बाद ही जयपुर में भी उनके खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज हुई, इस केस में जयपुर हाई कोर्ट ने क्रिकेटर की गिरफ्तारी पर रोक से मना कर दिया. उन पर गिरफ्तारी की तलवार लड़की हुई है, इसमें अगली सुनवाई 22 अगस्त को होनी है.

इस बीच खबर है कि उत्तर प्रदेश टी20 लीग ने उनके खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है. हालांकि अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आने के कारण ये साफ नहीं है कि यूपीसीए ने उन पर बैन लगाया है या क्रिकेटर ने खुद ही इस लीग से हटने का फैसला किया है. दोनों में कुछ भी हो, लेकिन इतना साफ है कि इन आरोपों के बाद यश दयाल का क्रिकेट करियर खतरे में है.

मुश्किल में फंसे यश दयाल

आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने वाले यश दयाल पर जयपुर में POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है. पीड़िता का आरोप है कि जयपुर में आईपीएल मैच के दौरान यश ने मुलाकात के बाद उन्हें करियर संबंधी सलाह देने के लिए एक होटल में बुलाया और उनका यौन उत्पीड़न किया. रिपोर्ट के अनुसार इस समय लड़की की उम्र 17 साल थी.

गोरखपुर लायंस स्क्वॉड 2025

अलमास शौकत, अंचित यादव, निशांत कुशवाह, सिद्धार्थ यादव, विजय यादव, अक्षदीप नाथ, प्रिंस यादव, शिवम शर्मा, आर्यन जुयाल, ध्रुव जुरेल (कप्तान), हरदीप सिंह, अब्दुल रहमान, अंकित चौधरी, कुणाल यादव, पूर्णांक त्यागी, रोहित द्विवेदी, विशाल निषाद,

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
IND VS SA: 'इससे फर्क नहीं पड़ता कि...' प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद क्या बोल गए हार्दिक पंड्या, बयान वायरल
IND VS SA: 'इससे फर्क नहीं पड़ता कि...' प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद क्या बोल गए हार्दिक पंड्या, बयान वायरल
Christmas Movies On OTT: क्रिसमस पर फैमिली के साथ देखें ये फिल्में, फेस्टिवल बन जाएगा बेस्ट
Christmas Movies On OTT: क्रिसमस पर फैमिली के साथ देखें ये फिल्में, फेस्टिवल बन जाएगा बेस्ट

वीडियोज

Crime News:लेडी कांस्टेबल के जाल में इंस्पेक्टर ?| Crime News
Madhya Pradesh News: बिटिया ने दिखाया नेताजी को 'आईना'! देर से आना सांसद को पड़ गया भारी
Rahul Gandhi on Vote Chori: वोट चोरी पर राहुल फुस्स 'बम'! | ABP News
UP Election 2027: सदन में अखिलेश..27 पर फोकस विशेष | CM Yogi | Akhilesh| Bharat Ki Baat with Pratima
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी विवाद बढ़ा… चुनाव आयोग पर उठ रहे बड़े सवाल! | Seedha Sawal | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
IND VS SA: 'इससे फर्क नहीं पड़ता कि...' प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद क्या बोल गए हार्दिक पंड्या, बयान वायरल
IND VS SA: 'इससे फर्क नहीं पड़ता कि...' प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद क्या बोल गए हार्दिक पंड्या, बयान वायरल
Christmas Movies On OTT: क्रिसमस पर फैमिली के साथ देखें ये फिल्में, फेस्टिवल बन जाएगा बेस्ट
Christmas Movies On OTT: क्रिसमस पर फैमिली के साथ देखें ये फिल्में, फेस्टिवल बन जाएगा बेस्ट
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
इजरायल में 100000 कमाए तो भारत में हो जाएंगे कितने रुपये? रकम सुनकर उड़ जाएंगे होश
इजरायल में 100000 कमाए तो भारत में हो जाएंगे कितने रुपये? रकम सुनकर उड़ जाएंगे होश
स्मोकिंग नहीं करता था 37 साल का यह शख्स, फिर क्यों डलवाने पड़े 2 हार्ट स्टंट? डॉक्टर ने बताई डराने वाली वजह
स्मोकिंग नहीं करता था 37 साल का यह शख्स, फिर क्यों डलवाने पड़े 2 हार्ट स्टंट? डॉक्टर ने बताई डराने वाली वजह
राहुल गांधी या प्रियंका गांधी, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा?
राहुल गांधी या प्रियंका गांधी, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा?
Embed widget