एक्सप्लोरर

Under 19 World Cup: 2023 वनडे वर्ल्ड कप की राह पर 2024 अंडर-19 विश्व कप, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हो सकता है फाइनल

ICC Under 19 World Cup 2024: 2023 वर्ल्ड कप फाइनल की तरह 2024 अंडर-19 विश्व कप में भी टीम इंडिया सभी मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर गई है. अब टीम इंडिया 11 फरवरी को खिताबी मुकाबला खेलेगी.

India vs Australia, ICC Under 19 World Cup 2024: 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप अब खत्म होने की कगार पर है. टूर्नामेंट का पहला फाइनलिस्ट मिल गया है. अब दूसरा सेमीफाइनल होगा फिर 11 फरवरी को दो टीमें खिताब के लिए जंग लड़ेंगी. इसमें दिलचस्प बात यह है कि 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप बिल्कुल 2023 वनडे वर्ल्ड कप की राह पर है. अगर आगे भी सबकुछ वैसा ही रहा तो फिर फाइनल में एक बार फिर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत हो सकती है. अगर ऐसा हुआ तो फिर जूनियर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से हर हाल में 2023 वर्ल्ड फाइनल की हार का बदला लेना चाहेगी. 

2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल खेला जा चुका है. बीती रात पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को धूल चटाई और रिकॉर्ड 9वीं बार फाइनल में प्रवेश कर लिया. अब टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है. अगर इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत दर्ज करती है तो फिर फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला हो सकता है. 

भारत ने 2 विकेट से जीता सेमीफाइनल, 9वीं बार फाइनल में किया प्रवेश

2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला गया. दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में सात विकेट पर 244 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय अंडर-19 टीम ने एक समय सिर्फ 32 रनों पर अपने चार अहम विकेट गंवा दिए थे. हालांकि, इसके बाद कप्तान उदय सहारण (81 रन) और सचिन दास (96 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 171 रनों की साझेदारी कर मैच का पासा पलट दिया. अंत में टीम इंडिया ने 2 विकेट से सेमीफाइनल मुकाबला जीता और 9वीं बार फाइनल में प्रवेश किया.

11 फरवरी को खेला जाना है फाइनल, भारत-ऑस्ट्रेलिया में हो सकती है भिड़ंत 

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को खेला जाना है. इससे पहले 8 फरवरी को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. भारत की तरह पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया भी टूर्नामेंट में अजेय रहे हैं. पाकिस्तान जहां अपने सभी मैच जीता है, वहीं ऑस्ट्रेलिया का पिछला मैच नो रिजल्ट रहा था. अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हरा देती है तो फिर 11 फरवरी को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें-

Sachin Dhas Profile: कौन हैं सचिन धास, जिनका 'तेंदुलकर' से है कनेक्शन? भारत को 9वीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचाया

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?
पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget