एक्सप्लोरर

पिच से नहीं मिल रही मदद, मुश्किल है गेंदबाजी: उमेश

पिच से नहीं मिल रही मदद, मुश्किल है गेंदबाजी: उमेश

चेन्नई: भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने स्वीकार किया कि चेपॉक स्टेडियम के विकेट से गेंदबाजों को खास मदद नहीं मिल रही है और यदि तीसरे दिन टर्न मिलता है तभी इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच का परिणाम निकल पाएगा.

इंग्लैंड ने पहली पारी में 477 रन बनाये जिसमें उसके निचले क्रम के बल्लेबाजों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया क्योंकि पिच से तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को कोई खास मदद नहीं मिल रही है. उमेश लगता है कि पिच से बहुत खुश नहीं थे. उन्होंने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस विकेट पर गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल है क्योंकि गेंद बहुत अधिक टर्न नहीं हो रही है. यह थोड़ा भिन्न है. उन्होंने कुछ तेज रन बनाये लेकिन मुझे लगता है कि गेंद बहुत अधिक टर्न नहीं ले रही है. यह समस्या है. हम विकेट नहीं ले पाये और लय गंवा बैठे. ’’ ॉ

उमेश से पूछा गया कि क्या इस विकेट पर परिणाम हासिल किया जा सकता है विदर्भ के इस गेंदबाज ने कहा कि यह इस पर निर्भर करेगा कि चौथे दिन से पर्याप्त टर्न मिलता है या नहीं. उन्होंने कहा, ‘‘अभी तीन दिन का खेल बचा है. देखते हैं कि विकेट का मिजाज कैसा रहता है. यदि यह तीसरे दिन के बाद टर्न लेता है तो फिर इस मैच में कुछ दिलचस्पी बनी रहेगी. ’’

उमेश से पूछा गया कि मोईन अली को आउट करने में इतनी देर क्यों लगी जबकि वह शॉर्ट पिच गेंदों के सामने जूझ रहे थे, उन्होंने कहा, ‘‘हमारी यह रणनीति थी. कल तेज गेंदबाजों ने ज्यादा गेंदबाजी नहीं की. आज हमने रणनीति बनायी हम मोईन के लिये शॉर्ट पिच गेंद करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि वह सभी गेंदों को खेलें. हम उसके बायें कंधे के पास गेंद करना चाहते थे और उसके बाद हमने लय हासिल की. उसने कुछ गेंदों को पुल करने की भी कोशिश की. ’’

उमेश ने कहा कि इशांत के गेंदबाजी करना अच्छा रहा क्योंकि उन्हें 70 से अधिक टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है. उन्होंने कहा, ‘‘वह काफी सीनियर गेंदबाज हैं. उन्हें काफी अनुभव है. जब भी हम विकेटों के बारे में सोचते हैं या इस तरह की पिच पर कैसे विकेट लेने हैं इसको लेकर सोचते हैं तो इशांत से बात करते हैं. उन्हें 70 से अधिक टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है. ’’

उमेश ने कहा, ‘‘यह बहुत सकारात्मक है. उन्होंने अभी वापसी की है और वह बहुत सहजता से गेंदबाजी कर रहे हैं. जब आपके साथ सीनियर गेंदबाज गेंदबाजी कर रहा हो तो काफी मदद मिलती है. इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है. वह पिच के मिजाज को जल्दी भांप सकता है और यह बता सकता है कि हमें इस तरह के विकेट पर क्या करना चाहिए. केवल दो गेंद करने से उसे पता चल जाएगा कि विकेट से रिवर्स स्विंग मिलेगी या नहीं. ’’

उन्होंने कहा कि अनिल कुंबले और मध्यम गति से गेंदबाजी करने वाले संजय बांगड़ की उपस्थिति में नियमित गेंदबाजी कोच का नहीं होना समस्या नहीं है.

उमेश ने कहा, ‘‘असल में अभी यह बहुत मायने नहीं रखता लेकिन फिर भी हमें कोचों की जरूरत है जो खराब दौर या खराब सत्र में हमारी मदद कर सके. अनिल भाई और संजय बांगड़ हमारे साथ है. वे गेंदबाजी के बारे में जानते हैं. संजय बांगड़ मध्यम गति के गेंदबाज थे और उन्होंने काफी गेंदबाजी की है. वह इस तरह के विकेट पर गेंदबाजी करने के गुर देते हैं क्योंकि उन्होंने काफी प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं. जब भी हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे होते हैं तो अनिल भाई या संजय भाई से बात करते हैं. वे किसी भी परिस्थिति में हमारी मदद कर सकते हैं. ’’

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धोनी के पास कितनी बाइक्स? सबसे महंगी मोटरसाइकिल की कीमत उड़ा देगी होश
धोनी के पास कितनी बाइक्स? सबसे महंगी मोटरसाइकिल की कीमत उड़ा देगी होश
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में! बिगड़ रहा ड्रेसिंग रूम का माहौल
गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में! बिगड़ रहा ड्रेसिंग रूम का माहौल
'मैंने पहली बार केएल राहुल को गुस्से में देखा', वसीम जाफ़र का बड़ा खुलासा
'मैंने पहली बार केएल राहुल को गुस्से में देखा', वसीम जाफ़र का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget