एक्सप्लोरर

IPL में कई खिलाड़ी रन बनाते हैं, सभी को भारतीय टीम में नहीं लिया जा सकता: हरभजन सिंह


IPL में कई खिलाड़ी रन बनाते हैं, सभी को भारतीय टीम में नहीं लिया जा सकता: हरभजन सिंह

नई दिल्ली: केकेआर के खिलाफ कल हुए मैच को पुणे की टीम ने 4 विकेट से जीत लिया. इस जीत के हीरो रहे युवा बल्लेबाज़ राहुल त्रिपाठी. राहुल ने 52 गेंदों पर 93 रनों की लाजवाब पारी खेली. राहुल की इस बेहतरीन पारी को लेकर एबीपी न्यूज़ ने दिग्गज भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह से बात की. 


राहुल आईपीएल के इस सीज़न में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल को चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए चुनी जाने वाली इंडियन टीम में शामिल किया जा सकता है.


राहुल को टीम इंडिया में चुने जाने के सवाल पर हरभजन सिंह ने कहा, “टीम इंडिया में चुने जाने की बात कहना अभी जल्दबाज़ी होगी. आईपीएल में बहुत से खिलाड़ी रन बनाते हैं, विकेट लेते हैं, सभी के लिए टीम इंडिया का दरवाज़ा नहीं खोला जा सकता”.


आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हरभजन ने आगे कहा, “आप अगर इंग्लैंड या ऑल्ट्रेलिया की टीम  के साथ खेलते हैं तो आपको पांचों गेंदबाज अच्छे मिलते हैं. लेकिन आईपीएल में आपको खेलने के लिए कई बार डोमेस्टिक गेंदबाज़ भी मिल जाते हैं.”


हरभजन ने राहुल की तारीफ करते हुए कहा, “ मैं ये नहीं कह रहा कि राहुल अच्छा नहीं खेल रहे हैं. वो पिछले कई मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन टीम इंडिया में आने के लिए आपको मशक्कत करनी पड़ती है.”


हरभजन ने कहा कि पुणे की इस जीत के बाद आईपीएल के इस सीज़न में टॉप 4 टीमें लगभग तय हो गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget