एक्सप्लोरर

गावस्कर ने कोहली और कुंबले के बीच विवाद की खबर को नकारा


गावस्कर ने कोहली और कुंबले के बीच विवाद की खबर को नकारा

लंदन: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली के बीच विवाद की खबर को दिग्गज बल्लेबाज सुनिल गावस्कर ने नकारते हुए कहा है कि कप्तान और कोच के बीच में गलतफहमियां होती रहती हैं. कुंबले के कोच पद पर बीसीसीआई और कोहली से विवाद के चलते काले बादल मंडरा रहे हैं.


खबरों के मुताबिक कोहली को कुंबले का सख्त रुख बर्दाश्त नहीं है और इसी के कारण दोनों के बीच विवाद उपजा है.


यहां एक कार्यक्रम में गावस्कर ने बुधवार को कहा, "किसी भी देश में ऐसा नहीं हो सकता की कोच और कप्तान दोनों हर बात पर सहमत हों. दोनों में हमेशा थोड़ा बहुत वैचारिक मतभेद रहता ही है. कोच हमेशा पहली पीढ़ी का होता है या हाल ही में खत्म हुई पीढ़ी का."


उन्होंने कहा, "इसलिए खेल के प्रति सोचने का उसका तरीका, नजरिया हमेशा थोड़ा अलग होता है."


उन्होंने कहा, "यह मैदान पर नहीं होना चाहिए. यह अभ्यास सत्र या टीम संयोजन पर हो सकता है. मुझे नहीं लगता कि इसे गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि इस तरह की चर्चा टीम के लिए अच्छी नहीं है."


गावस्कर से जब कहा गया कि कुंबले से पहले रवि शास्त्री के साथ कोहली के अच्छे ताल्लुकात थे तो इस पर उन्होंने कहा, "मैं निश्चित हूं कि अगर उन दोनों में कोई मतभेद थे तो वो शायद सामने नहीं आए."


कुंबले का खिलाड़ियों और खुद के लिए ज्यादा पैसा मांगना भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को रास नहीं आया और इसी कारण उसने कुंबले का एक साल का कार्यकाल खत्म होने के बाद नए कोच के लिए आवेदन मंगाए हैं.


समाचार चैनल आजतक के सलाम क्रिकेट कांक्लेव में गावस्कर ने कहा, "कुंबले को एक साल का करार सौंपा गया था. अब जब उनका कार्यकाल खत्म हो गया है तो बीसीसीआई ने नए कोच के लिए सारे नियमों का पालन किया है और कुंबले को सीधे प्रवेश की मंजूरी दी है. हो सकता है कोई और कोच पद के लिए आवेदन ही न दे."


उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से बीसीसीआई अपने नियमों का पालन कर रही है."


गावस्कर ने कुंबले के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा है, "कुंबले ने एक कोच के तौर पर अच्छा काम किया है. मैं सिर्फ पिछले साल के परिणाम के दम पर कह रहा हूं. आप कह सकते हैं उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया."


उन्होंने कहा, "कोच ऐसा होना चाहिए जिसके पास भारतीय क्रिकेट को लेकर एक नजरिया हो. उसके पास ऐसा दृष्टिकोण होना चाहिए, जिसे लेकर टीम अगले 8-10 वर्षो तक आगे बढ़ सके."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: दूसरी पारी में नहीं चला पडिक्कल का जादू, भारत के 4 बल्लेबाज आउट
LIVE: दूसरी पारी में नहीं चला पडिक्कल का जादू, भारत के 4 बल्लेबाज आउट
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो...
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget