एक्सप्लोरर

INDvsAUS: कप्तान नहीं, इस खिलाड़ी को दिया कुलदीप यादव ने हैट ट्रिक का श्रेय


INDvsAUS: कप्तान नहीं, इस खिलाड़ी को दिया कुलदीप यादव ने हैट ट्रिक का श्रेयसौजन्य: AFP

नई दिल्ली/कोलकाता: कुलदीप यादव (54-3) की हैट ट्रिक और अन्य गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने आस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे मैच में गुरुवार को 50 रनों से हरा दिया. भारत ने ईडन गरडस स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान विराट कोहली (92) और अजिंक्य रहाणे (55) के मदद से आस्ट्रेलिया के सामने 253 रनों का अपेक्षाकृत आसान लक्ष्य रखा था. लेकिन, आस्ट्रेलियाई टीम एक बार फिर स्पिन के जाल में फंस गई और 43.1 ओवरों में 202 रन ही बना सकी. 


कुलदीप ने 33वें ओवर की दूसरी, तीसरी, और चौथी गेंद पर मैथ्यू वेड (2) एश्टन अगर (0) और पैट कमिंस (0) को आउट कर अपनी हैट ट्रिक पूरी की और मेहमानों की हार तय कर दी. उनकी हैट ट्रिक के बाद आस्ट्रेलिया का स्कोर 148 रनों पर आठ विकेट था. वह वनडे में भारत के लिए हैट ट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं. उनसे पहले चेतन शर्मा ने 1987 में नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ और पूर्व कप्तान कपिल देव ने 1991 में श्रीलंका के खिलाफ इसी मैदान पर हैट ट्रिक ली थी. 


हैट ट्रिक का बड़ा कमाल करने के बाद कुलदीप यादव ने कहा, 'मैंने कभी ऐसा सपना नहीं देखा था. शुरुआत में मैं थोड़ा संघर्ष कर रहा था. यह क्रिकेट है, जहां पर कुछ भी हो सकता है. पिछले मैच में मेरी गेंद पर तीन छक्के पड़े थे, जिससे काफी कुछ सीखने को मिला.'


कुलदीप यादव ने अपने इस शानदार प्रदर्शन और हैट-ट्रिक का श्रेय एमएस धोनी को देते हुए कहा, 'माही भाई से पूछा कि कैसी गेंदें करूं, तो उन्होंने कहा कि तुझे जैसा लगता है, वो डाल. यह मेरे लिए विशेष है, जिसने मैच का रुख पलट दिया.' कुलदीप यादव ने इस क्षण को गर्व का पल बताया. 


इस जीत के साथ भारत की टीम पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, बदला कप्तान; 4 खिलाड़ियों की वापसी
PAK टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, बदला कप्तान; 4 खिलाड़ियों की वापसी
अमृता फडणवीस और क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच बातचीत का वीडियो वायरल
अमृता फडणवीस और क्रिकेटर तिलक वर्मा के बीच बातचीत का वीडियो वायरल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 7 देश, भारत तीसरे स्थान पर
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 7 देश, भारत तीसरे स्थान पर
टीम इंडिया में 3 नए चेहरों का स्वागत, गंभीर ने दिया 'स्पेशल वेलकम'
टीम इंडिया में 3 नए चेहरों का स्वागत, गंभीर ने दिया 'स्पेशल वेलकम'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget