एक्सप्लोरर

India vs Australia: टिम पेन ने इस तरह दिया सुनील गावस्कर को जवाब, कप्तानी को लेकर कही ये बड़ी बात

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा, "मैं सुनील गावस्कर के साथ इस चीज में नहीं पड़ने वाला हूं. वह अपने विचार रखने के लिए स्वतंत्र हैं. इससे हमें फर्क नहीं पड़ता. गावस्कर जो चाहें वो कह सकते हैं. मुझे इसमें कुछ नहीं कहना."

India vs Australia: ऑस्टेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन ने भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के साथ विवाद में न पड़ने का फैसला किया है. गावस्कर ने कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन सिर्फ कुछ दिनों तक ही अपने पद पर रहेंगे. इस पर पेन ने कहा कि गावस्कर अपने विचार रखने के लिए स्वतंत्र हैं और उनके बयान का उनकी टीम पर असर नहीं पड़ेगा.

पेन ने कहा, "मैं सुनील गावस्कर के साथ इस चीज में नहीं पड़ने वाला हूं. वह अपने विचार रखने के लिए स्वतंत्र हैं. इससे हमें फर्क नहीं पड़ता. गावस्कर जो चाहें वो कह सकते हैं. मुझे इसमें कुछ नहीं कहना."

गावस्कर ने कहा कि पिछले टेस्ट में पेन घबराए हुए थे और इसका असर उनके द्वारा गेंदबाजी में बदलाव और फील्डिंग में दिख रह था. उन्होंने कहा था, "एक कप्तान का क्रिकेट के अलावा कुछ और चीजों पर बात करना सही नहीं हैं. जब आप कुछ और चीज के बारे में बात करते हैं तो यह बताता है कि आप घबराए हुए हैं. यह बताता है कि आप विपक्षी टीम द्वारा दी जा रही प्रतिस्पर्धा को संभाल नहीं पा रहे हो."

गावस्कर ने कहा था, ‘‘मुझे नहीं पता, मैं ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता नहीं हूं, लेकिन कप्तान के रूप में उनके पास गिनती के दिन बचे हैं. आप भारतीय टीम को बिना (ज्यादा) विकेट हासिल किए 130 ओवरों तक बल्लेबाजी करने देते हैं. यह बहुत अच्छा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण है. आप गेंदबाजी में बदलाव, क्षेत्ररक्षकों को सही जगह खड़ा कर परिणाम को बदल सकते थे.’’

बतौर कप्तान ऐसा रहा है पेन का प्रदर्शन

विकेटकीपर बल्लेबाज़ टिम पेन को 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हुए बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान बनाया गया था. उन्होंने अब तक 22 टेस्ट मैचों में टीम का नेतृत्व किया है, जिसमें 11 मैचों में टीम को जीत और सात मैचों में हार मिली है. वहीं चार टेस्ट ड्रॉ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 

IND vs AUS 4th test: ब्रिस्बेन टेस्ट से बाहर हुए सलामी बल्लेबाज़ विल पुकोव्सकी, इस ओपनर को मिला मौका

IND vs AUS: जानिए क्यों चौथे टेस्ट के लिए टीम इंडिया के एक दिन पहले नहीं किया प्लेइंग इलेवन का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget