एक्सप्लोरर

शेन वॉटसन को है भारतीय खिलाड़ियों पर भरोसा, ऑस्ट्रेलिया में करेंगे अच्छा प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉटसन का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में संघर्ष कर रहे भारतीय बल्लेबाज इस साल होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉटसन का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में संघर्ष कर रहे भारतीय बल्लेबाज इस साल होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

कप्तान विराट कोहली और कुछ हद तक चेतेश्वर पुजारा को छोड़कर ज्यादातर भारतीय बल्लेबाज अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके और इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 3-1 की विजयी बढ़त बना ली है.

वॉटसन ने कहा, ‘‘स्विंग गेंदबाजी को खेलना आसान नहीं होता है. अगले साल जब ऑस्ट्रलियाई टीम एशेज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी तो उनके लिए भी परिस्थिति आसान नहीं होगी. इंग्लैंड इकलौती ऐसी जगह है जहां हालात के कारण गेंद इतनी ज्यादा स्विंग होती है. आप तीन साल में एक बार इंग्लैंड जाकर वहां सफल नहीं हो सकते.’’

इस पूर्व ऑलराउंडर ने हालांकि कहा कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंग्लैंड की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन करेगी.

ऑस्ट्रेलिया के लिए 59 टेस्ट, 190 वनडे और 58 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ अगर आप आंकड़े देखेंगे तो भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया है. कोहली ने काफी रन बनाये है और मुझे एससीजी में लोकेश राहुल का शतक भी याद है, अजिंक्य रहाणे ने भी कुछ रन बनाये है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ड्यूक गेंद (इंग्लैंड में इस्तेमाल होने वाली) पूरे दिन स्विंग होती है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में कूकाबूरा गेंद 10 या 15 ओवरों के बाद स्विंग होनी बंद हो जाती है और मुझे नहीं लगता की उछाल से ज्यादा परेशानी होगी.’’

वॉटसन ने कहा कि निलंबित कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाना ऑस्ट्रेलिया के लिए चुनौतीपूर्ण होगा.

उन्होंने कहा, ‘‘ ऑस्ट्रेलिया के लिए स्मिथ और वार्नर की गैरमौजूदगी में सबसे बड़ी चुनौती पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा. टिम पेन ऑस्टेलिया का नेतृत्व करने में सक्षम है लेकिन मुझे उनकी बल्लेबाजी को लेकर ज्यादा चिंता है.’’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल, कौन जीतेगा सीरीज? जानें प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट
आज भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल, कौन जीतेगा सीरीज? जानें प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट
IPL 2026 में चमके 5 विदेशी दिग्गज, इन खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन से लूटी महफिल
IPL 2026 में चमके 5 विदेशी दिग्गज, इन खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन से लूटी महफिल
राधे-राधे..., IPL चैंपियन बनने के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली, वृन्दावन से आईं तस्वीरें
राधे-राधे..., IPL चैंपियन बनने के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट, देखें तस्वीरें
Test Cricket Records: पांच दिन में दो बार बल्लेबाजी, इन 13 बल्लेबाजों ने किया है ये कारनामा, भारत के तीन दिग्गज भी शामिल
Test Cricket Records: पांच दिन में दो बार बल्लेबाजी, इन 13 बल्लेबाजों ने किया है ये कारनामा, भारत के तीन दिग्गज भी शामिल

वीडियोज

Mumbai में ताबड़तोड़ Bulldozer Action, दरगाह बना निशाना | Goregaon Bulldozer Action | Mumbai Police
Signature Case: Bengal चुनाव हार के बाद बिखर रही है TMC? | Abhisekh Banerjee | Breaking | Mamata
Signature Case: Mamata Banerjee के लिए 13 विधायक बने मुसिबत? | TMC | Abhisekh Banerjee | Breaking
Breaking | Attack on Lebanon: Trump की Netanyahu से नाराजगी खुलकर आई सामने | Hormuz | Latest Update
'मां बहन' में दिखेगा Madhuri Dixit का नया अंदाज, बोलीं- किरदार देखकर हो जाएंगे हैरान

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में तनाव जारी, दक्षिण लेबनान पर इजरायल ने किया हमला, कई प्रमुख शहरों को बनाया निशाना
मिडिल ईस्ट में तनाव जारी, दक्षिण लेबनान पर इजरायल ने किया हमला, कई प्रमुख शहरों को बनाया निशाना
यूपी चुनाव 2027: राहुल गांधी पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी, 'अब बहुत...'
यूपी चुनाव 2027: राहुल गांधी पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी, 'अब बहुत...'
US Ro Khanna: अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
IPL 2026 में चमके 5 विदेशी दिग्गज, इन खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन से लूटी महफिल
IPL 2026 में चमके 5 विदेशी दिग्गज, इन खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन से लूटी महफिल
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
माथे पर चंदन का टीका और नंगे पांव, RCB की जीत के बाद भक्ति में डूबे अनुष्का-विराट, प्रेमानंद जी महाराज के किए दर्शन
आरसीबी की जीत के बाद भक्ति में डूबे अनुष्का-विराट, प्रेमानंद जी महाराज के किए दर्शन
Explained: बुढ़ापे पर कंट्रोल और सुअर के अंदर इंसानी अंगों की खेती! जवानी और ताकत के लिए पुतिन का नया प्रोजेक्ट क्या है?
बुढ़ापे पर काबू और सुअर के अंदर इंसानी अंग! जवानी और ताकत के लिए पुतिन का नया प्रोजेक्ट क्या?
वेदांता ग्रुप पर ईडी का कसा शिकंजा, फेमा उल्लंघन मामले में दिल्ली से मुंबई तक छापेमारी
वेदांता ग्रुप पर ईडी का कसा शिकंजा, फेमा उल्लंघन मामले में दिल्ली से मुंबई तक छापेमारी
Embed widget