एक्सप्लोरर

IND vs SL 3rd T20: निर्णायक मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी नज़र, किसी भी पल बदल सकते हैं मैच का रुख

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले तीसरे और निर्णायक मैच में इन पांच खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी.

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज़ का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत शाम 7:00 बजे होगी. यह मैच दोनों ही टीमों के लिए अहम होगा, क्योंकि इससे पहले दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीतकर सीरीज़ बराबर कर ली है. इस तीसरे मैच में दोनों ही टीमों के कुछ खिलाड़ियों पर खासी नज़रें टिकी रहेंगी. हम आपको ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी भी पल मैच का रुख बदल सकते हैं. 

1- अक्षर पटले

पुणे में खेले गए दूसरे मैच में ताबड़तोड़ पारी खेल श्रीलंका को मुश्किल में डालने वाले अक्षर पटेल पर आज एक बार फिर सभी की नज़रें टिकी रहेंगी. उस मैच में अक्षर ने 31 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से 65 रनों की आतिशी पारी खेली थी. 

2- दासुन शनाका

श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका भारत के खिलाफ पिछली पांच पारियों से आक्रामक रूप अपनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. दूसरे मैच में उनकी तबाड़तोड़ फिफ्टी ने ही श्रीलंका को 206 रन बोर्ड पर लगाने में मदद की थी. शनाका ने 22 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 56 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. निर्णायक मैच में भी उन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी. 

3- सूर्यकुमार यादव

दूसरे मैच में शानदार अर्धशतक लगाने वाले सूर्यकुमार यादव एक बार फिर तीसरे मैच में आकर्षण का केंद्र रहेंगे. दूसरे मैच में उन्होंने 36 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 51 रनों की पारी खेली थी. 

4- कुसल मेंडिस

श्रीलंकाई विकेटकीपर बल्लेबाज़ कुसल मेंडिस ने भी दूसरे मैच में शानदार पारी का मुज़ाहिरा किया था. उन्होंने 31 गेंदों पर 52 रन बनाए थे. उनकी इस पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे थे. ओपनिंग पर आए मेंडिस ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. 

5- हार्दिक पांड्या

भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या भी इस मैच में एक बड़ा किरदार अदा कर सकते हैं. पिछले मैच में बल्ले से फ्लॉप रहे हार्दिक पांड्या ने गेंदबाज़ी में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 2 ओवरों में 6.50 की इकॉनमी से महज़ 13 रन खर्च कर 1 विकेट झटका था. निर्णायक मैच में वो बल्ले से भी कारगार साबित हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें...

IND vs SL 3rd T20: भुवनेश्वर के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंचे युजवेंद्र चहल, 3 विकेट लेते ही हासिल कर लेंगे उपलब्धि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget