एक्सप्लोरर

'दो मैचों की सीरीज का कोई मतलब नहीं...', भारत-दक्षिण अफ्रीका का उदाहरण देकर वेस्टइंडीज के दिग्गज ने टेस्ट क्रिकेट पर जताई चिंता

Clive Lloyd: वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में दो मैचों की सीरीज का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने इसके लिए भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज का उदाहरण दिया.

Clive Lloyd On Test Cricket: मौजूदा वक्त में टी20 क्रिकेट की लोकप्रियता को देखते हुए ज्यादातर देश अब इस फॉर्मेट पर ही फोकस कर रहे हैं. क्रिकेट का प्रारंभिक फॉर्मेट यानी टेस्ट क्रिकेट कम और सीमित ओवर की क्रिकेट अब ज्यादा होने लगी है. इसी को लेकर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज व कप्तान क्लाइव लॉयड ने चिंता ज़ाहिर की है. क्लाइव लॉयड का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में दो मैचों की सीरीज का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने इसके लिए भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज का उदाहरण दिया. 

अपने दौर के महान क्रिकेटर रहे क्लाइव लॉयड चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में ज्यादा से ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेला जाना चाहिए और उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय सीरीज में कम से कम तीन टेस्ट मैच होने चाहिए. वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने कहा, "इस समय शायद ज्यादा टी20 खेले जा रहे हैं. मैं थोड़ा और टेस्ट क्रिकेट देखना चाहूंगा, और अगर आप टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं तो मैं तीन या पांच टेस्ट मैच की सीरीज देखना पसंद करूंगा."

उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि वेस्टइंडीज को दो टेस्ट मैच के लिए 12,000 मील दूर ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करनी चाहिए. और इसका कोई मतलब नहीं है. जैसा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका सीरीज में हुआ (जिसमें दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली गयी और यह 1-1 से बराबर रही), अगर तीसरा टेस्ट भी होता तो पता चलता कि दोनों टीमों में से बेहतर टीम कौन सी है."

1-1 से ड्रॉ रही थी भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज

गौरतलब है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी. पहला टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीता था तो दूसरा टेस्ट मैच टीम इंडिया ने जीता था. अब वेस्टइंडीज की टीम भी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रही है. हालांकि, कैरेबियाई टीम इस दौरे पर दो टेस्ट के अलावा तीन वनडे और तीन टी20 भी खेलेगी. 

यह भी पढ़ें...

Shivam Dubey: चार साल से हो रहे टीम से अंदर-बाहर, क्या अब परमानेंट जगह बनाने की तैयारी में हैं शिवम दुबे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
AUS vs BAN: बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget