एक्सप्लोरर

कुंबले ने कोच बनने में 'हितों के टकराव' को खारिज किया

भारतीय क्रिकेट टीम के नव नियुक्त कोच अनिल कुंबले ने अपने नये पद तथा एक खेल फर्म में भागीदारी के साथ साथ आईसीसी क्रिकेट समिति के अध्यक्ष के बीच हितों के टकराव की रिपोटरें के खारिज कर दिया.

कुंबले ने कोच बनने में 'हितों के टकराव' को खारिज किया

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के नव नियुक्त कोच अनिल कुंबले ने अपने नये पद तथा एक खेल फर्म में भागीदारी के साथ साथ आईसीसी क्रिकेट समिति के अध्यक्ष के बीच हितों के टकराव की रिपोटरें के खारिज कर दिया. इस पूर्व भारतीय कप्तान को पिछले सप्ताह मुख्य कोच नियुक्त किया गया. वह टेनविच नामक कंपनी से जुड़े रहे हैं जो खेल और परामर्शदात्री कंपनी है. कुंबले ने कहा कि कोच पद लेने से पहले ये सभी मसलों पर गौर किया गया था और वह आईसीसी क्रिकेट समिति के अध्यक्ष के रूप में काम करते रहेंगे. 



उन्होंने ‘द वीक’ से कहा, ‘‘किसी भी तरह का हितों का टकराव नहीं है. सभी चीजों पर गौर किया गया है. आईसीसी क्रिकेट समिति को मैं ज्यादा समय नहीं दे पाउंगा लेकिन मुझे उसके अध्यक्ष पद से हटने का कोई कारण नजर नहीं आता. समिति में कई अन्य राष्ट्रीय टीमों के कोच भी हैं जैसे कि डेरेन लीमन. उसमें एंड्रयू स्ट्रास है जो इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के निदेशक हैं. उसमें राहुल द्रविड़ हैं जो भारत ए के कोच हैं.’’ 



कुंबले ने इसके साथ स्पष्ट किया कि उन्होंने कोच पद के लिये समयसीमा से पहले आवेदन कर दिया था. उन्होंने कहा, ‘‘आवेदन समयसीमा के अंतर्गत कर दिया गया था. मैं इन रिपोर्ट को देखकर हैरान हूं कि मैंने समयसीमा समाप्त होने के बाद आवेदन किया था.’’ कुंबले को बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति(सीएसी) के सामने इंटरव्यू देने के बाद नियुक्त किया गया. इस समिति में उनके पूर्व साथी खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली शामिल थे.



इस पूर्व टेस्ट लेग स्पिनर ने स्वीकार किया कि अपनी टीम के पूर्व साथियों के सामने साक्षात्कार के लिये उपस्थित होने में उन्हें थोड़ा अजीब लग रहा था. भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले कुंबले ने कहा, ‘‘मेरे कहने का मतलब है कि हमने पूर्व में मिलकर कई बैठकों में हिस्सा लिया और खेल पर चर्चा की थी. उनके सामने इस तरह से पेश होने को लेकर मैं थोड़ा नर्वस था. ’’ 



उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य भारतीय टीम को सभी प्रारूपों और सभी परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना है. कुंबले ने कहा, ‘‘निरंतर अच्छा खेल दिखाने वाली टीम बनने के लिये हमें केवल घरेलू मैदानों पर ही नहीं बल्कि हर तरह की पिच और प्रारूप में बेहतर प्रदर्शन करना होगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
CWG 2026 भव्य क्लोजिंग समारोह के साथ खत्म, भारत को मिली 2030 की मेजबानी
CWG 2026 भव्य क्लोजिंग समारोह के साथ खत्म, भारत को मिली 2030 की मेजबानी
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 3 भारतीयों पर रहेगी सबकी नजर
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 3 भारतीयों पर रहेगी सबकी नजर
वैभव की तरह भारतीय मूल के युवा नील पटेल भी छा गए, ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल
वैभव की तरह भारतीय मूल के युवा नील पटेल भी छा गए, ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget