एक्सप्लोरर

ICC के जरिए दिए गए चार दिन टेस्ट मैच के विचार के समर्थन में नहीं नाथन लॉयन, बताया बकवास

लॉयन ने कहा कि आप 2014 में केपटाउन में खेले गए मैच को भी देख लें जहां रयान हैरिस ने मोर्ने मोर्केल को तब आउट किया जब दो ओवर बचे थे. वो मैच आखिरी के 10 मिनट तक गया. मैं चार दिन के टेस्ट मैच का समर्थक नहीं हूं.

ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन ने कहा है कि वह चार दिन के टेस्ट मैच के समर्थक नहीं हैं. लॉयन का यह बयान तब आया है, जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चार दिन के टेस्ट मैच को लाने पर चर्चा हो रही है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की कोशिश है कि वह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप-2023 में चार दिन के टेस्ट मैच को लेकर आए. क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने लॉयन के हवाले से लिखा, "आप विश्व में सभी बड़े नामों और उन सर्वश्रेष्ठ टेस्ट मैचों को देख लें जिनका मैं हिस्सा रहा हूं, वह अधिकतर समय आखिरी दिन तक गए हैं." लॉयन ने कहा है कि पांच दिन के टेस्ट मैच को हटाने का विचार बकवास है. उन्होंने कहा, "आप ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 2014 में एडिलेड में हुए मैच को देखें. वो मैच पांचवें दिन के आखिरी आधे घंटे तक गया था. इसके बाद आप 2014 में केपटाउन में खेले गए मैच को भी देख लें जहां रयान हैरिस ने मोर्ने मोर्केल को तब आउट किया जब दो ओवर बचे थे. वो मैच आखिरी के 10 मिनट तक गया. मैं चार दिन के टेस्ट मैच का समर्थक नहीं हूं." उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि आपको ज्यादा मैच ड्रॉ मिलेंगे. पांचवां दिन अहम होता है. एक तो, मौसम भी कारण है. साथ ही आज के समय में विकेट फ्लैट रहते हैं तो बल्लेबाजों को ज्यादा खेलने का मौका मिलता है. आपको समय चाहिए होता है कि पिच टूटे और आप स्पिनरों को लेकर आओ. पांचवें दिन भी ऐसा होता है, मैं पूरी तरह से इसके खिलाफ हूं. मुझे उम्मीद है कि आईसीसी इस पर बात भी नहीं करेगी. चार दिन के टेस्ट मैच में 98 ओवर एक दिन में फेंके जाएंगे जबकि पांच दिन के टेस्ट मैच में 90 ओवर एक दिन में फेंके जाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, भारत-श्रीलंका वनडे का बदला वेन्यू
दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, भारत-श्रीलंका वनडे का बदला वेन्यू
23 साल, 234 मैच, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतर्राष्ट्रीय करियर; 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज
23 साल, 234 मैच, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतर्राष्ट्रीय करियर; 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 

वीडियोज

UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget