एक्सप्लोरर

टेस्ट क्रिकेट के एक इनिंग में सबसे अधिक रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज कौन? भारत का कोई है या नहीं

इन लीजेंड्स ने यह साबित कर दिया कि टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं होता है. आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में.

टेस्ट क्रिकेट को यूं ही क्रिकेट का सबसे कठिन फॉर्मेट नहीं कहा माना जाता है. इस फॉर्मेट में बड़ी पारियां खेलना सिर्फ ताकत का नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती, धैर्य और तकनीक का भी खेल होता है. कुछ बल्लेबाजों ने इस कठिन परीक्षा को इतने शानदार अंदाज में पास किया कि उनका नाम इतिहास की सबसे बड़ी पारियों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है.

आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने एक ही पारी में रनों का अंबार लगा दिया.

ब्रायन लारा

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का नाम टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी के रूप में हमेशा सबसे ऊपर रहेगा. साल 2004 में, एंटीगुआ में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 400 रन नाबाद की अविश्वसनीय पारी खेली थी. यह पारी आज भी टेस्ट क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे ज्यादा स्कोर है.
इस मैराथन इनिंग्स में लारा ने मैदान पर लगभग 13 घंटे बिताए थे और 582 गेंदों का सामना किया था.

मैथ्यू हेडन

ऑस्ट्रेलियाई के दिग्गज मैथ्यू हेडन ने 2003 में पर्थ टेस्ट के दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 380 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. यह पारी उन्होंने सिर्फ 437 गेंदों में खेली, जिसमें 38 चौके और 11 छक्के शामिल थे. यह पारी उन्हें ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोरर बनाती है.

ब्रायन लारा

इस सम्मानजनक सूची में ब्रायन लारा का नाम दो बार आता है, और ये साबित करता है कि वो बड़े स्कोर बनाने के बाद भी रुकने वालों में से नहीं थे और अपने समय के कितने दिग्गज बल्लेबाज थे. 1994 में इंग्लैंड के खिलाफ 375 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर उन्होंने उस वक्त टेस्ट क्रिकेट का रिकॉर्ड बना दिया था, जिसे बाद में उन्होंने खुद ही तोड़ दिया था.

महेला जयवर्धने 

श्रीलंका के भरोसेमंद बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने 2006 में कोलंबो में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 374 रन की शानदार इनिंग्स खेली थी. उन्होंने 752 गेंदों का सामना किया और अपनी इस ऐतिहासिक पारी में 43 चौके जड़े थे. इस पारी में उन्होंने कुमार संगकारा के साथ 624 रन की साझेदारी भी की, जो टेस्ट क्रिकेट की अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है.

गैरी सोबर्स 

वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स ने 1958 में पाकिस्तान के खिलाफ 365 रन नाबाद की ऐतिहासिक पारी खेली थी. यह स्कोर लगभग 36 वर्षों तक टेस्ट क्रिकेट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर रहा था.यह पारी उन्होंने सिर्फ 614 गेंदों में खेली थी और तब वो केवल 21 साल के युवा थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget