एक्सप्लोरर

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में हिस्सा लेंगे तेंदुलकर, सहवाग और लारा, ये पूर्व क्रिकेटर्स भी आए साथ

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी-20 वार्षिक टूर्नामेंट का पहला संस्करण अगले साल खेला जाएगा जिसमें पांच देशों दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और मेजबान भारत के दिग्गज क्रिकेटर हिस्सा लेंगे.

क्रिकेट इतिहास में कई दिग्गज क्रिकेटर ऐसे हैं जिन्हें फैंस एक बार जरूर साथ देखना चाहते हैं. ऐसे में ये क्रिकेटर अगर साथ आ जाए तो इससे बेहतर क्या होगा. कुछ ऐसा ही अब लेजेंड्री क्रिकेटर्स जैसे सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा, ब्रेट ली और तिलकरत्ने दिलशान के साथ होने जा राह है. इस लिस्ट में जॉन्टी रोड्स का नाम भी शामिल है. यह सभी अगले साल की शुरुआत में होने वाली रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में हिस्सा लेंगे. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी-20 वार्षिक टूर्नामेंट का पहला संस्करण अगले साल खेला जाएगा जिसमें पांच देशों दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और मेजबान भारत के दिग्गज क्रिकेटर हिस्सा लेंगे. इस सीरीज के माध्यम से यह सभी सड़क सुरक्षा का संदेश देंगे. यह टूर्नामेंट चार से 16 फरवरी के बीच खेला जाएगा. सुनील गावस्कर को इसका कमिश्नर और तेंदुलकर को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है. इस लीग से होने वाले मुनाफे का कुछ हिस्सा 'शांत भारत, सुरक्षित भारत' नाम के चैरिटेबल ट्रस्ट में जाएगा जिसका मुख्य लक्ष्य देश में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है. तेंदुलकर ने इस मौके पर कहा, "भारत में लोग क्रिकेट को बेहद प्यार करते हैं और हम इस खेल को खेलने वाले भाग्यशाली लोग हैं. मैं लगातार ट्रैफिक नियमों का पालन और ड्राइविंग के दौरान सुरक्षा बरतने की बात करता हूं. ऐसे में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का यह प्लेटफॉर्म अच्छी बात है." उन्होंने कहा, "मैं इस लीग का हिस्सा बनने से काफी खुश हूं जो न सिर्फ पूर्व खिलाड़ियों को एक मौका देगी बल्कि साथ ही हमें मौका देगी कि हम इस बेहतरीन खेल के जरिए एक अच्छा संदेश समाज को दे सकें."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?
पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget