एक्सप्लोरर

Team India: वर्ल्ड कप 2023 में अद्भुत रहा टीम इंडिया का अब तक का सफर, पढ़ें सेमीफाइनल तक पहुंचने की पूरी कहानी

WC 2023 Semi-Final: वर्ल्ड कप 2023 में गुरुवार (2 नवंबर) को श्रीलंका को शिकस्त देने के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. उसने इस वर्ल्ड कप में अब तक अपने सभी मुकाबले जीते हैं.

Team India in WC 2023: टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. उसने अब तक इस टूर्नामेंट के अपने सभी मुकाबलों जीते हैं. खास बात यह भी यह सभी मुकाबले एकतरफा रहे हैं. इन मुकाबलों में कोई भी टीम भारत को थोड़ी भी चुनौती देते नजर नहीं आई है. हर कोई टीम इंडिया के इस वर्ल्ड कप परफॉर्मेंस को अद्भूत कह रहा है.

फैंस से लेकर एक्सपर्ट्स तक, हर कोई टीम इंडिया के इस लाजवाब प्रदर्शन पर हैरान है. यह हैरानी इसलिए क्योंकि इससे पहले भारतीय टीम किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में इस अंदाज में बैक टू बैक जीत दर्ज करते नजर नहीं आई थी. इस बार टीम से उम्मीदें तो थीं लेकिन वह ऐसा दमदार प्रदर्शन करेगी, यह शायद ही किसी ने सोचा होगा. यह बात हम क्यों कह रहे हैं? इसका कारण आप टीम इंडिया के सेमीफाइनल तक पहुंचने तक की पूरी कहानी को पढ़ कर समझ सकते हैं...

पहला मुकाबला: विराट और केएल ने पार लगाई नैया
वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मुकाबले में भारत के सामने पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया थी. चेपॉक में हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने कंगारुओं को अपने स्पिन के जाल में बुरी तरह फंसाया. नतीजा यह हुआ कि ऑस्ट्रेलिया 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई. जवाब में भारतीय टीम ने 200 रन के इस छोटे टारगेट का पीछा करते हुए महज दो रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए. यह अप्रत्याशित था और स्टार्क और हेजलवूड की गेंदों को देखकर लगने लगा था कि भारतीय टीम शायद 50 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी. यहां से विराट कोहली (85) और केएल राहुल (97) ने लाजवाब पारियां खेलते हुए टीम इंडिया को मुश्किल हालात से उबारा. आखिरी में टीम इंडिया ने इस मैच को 41.2 ओवर में ही 6 विकेट से जीत लिया.

दूसरा मुकाबला: रोहित की धमाकेदार पारी
अपने दूसरे मुकाबले में भारत के सामने अफगान चुनौती थी. दिल्ली की बैटिंग विकेट पर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 272 रन का ठीक-ठाक स्कोर खड़ा कर दिया था. लग रहा था मैच बराबरी का हो सकता है लेकिन यहां रोहित शर्मा ने ऐसी पारी खेली कि पावरप्ले में ही जीत की इबारत लिख दी गई. रोहित ने 84 गेंद पर 131 रन की पारी खेली. ईशान, विराट और श्रेयस ने उनका अच्छा साथ दिया. भारतीय टीम ने यहां 8 विकेट से जीत दर्ज की. बड़ी बात यह कि भारत ने यह मुकाबला 35 ओवर में ही खत्म कर दिया.

तीसरा मुकाबला: पाकिस्तान को चटा दी धूल
टीम इंडिया का तीसरा मुकाबला पाकिस्तान से था. उम्मीद थी कि यह मुकाबला रोमांचक होगा लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने पहली पारी में ही जीत तय कर दी. बुमराह से लेकर सिराज, हार्दिक, कुलदीप और जडेजा सभी गेंदबाजों को 2-2 विकेट मिले और पाक टीम महज 191 पर ढेर हो गई. जवाब में भारतीय टीम ने बेहद आसानी से 30.3 ओवर में ही टारगेट चेज़ कर लिया. यहां हिटमैन रोहित शर्मा ने एक बार फिर बड़ी पारी (86) खेली.

चौथा मुकाबला: बांग्ला टीम से लिया एशिया कप की हार का बदला
एशिया कप 2023 में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को रोमांचक शिकस्त दी थी. भारतीय टीम ने एक महीने बाद इस हार का बदला दमदार अंदाज में लिया. भारतीय टीम ने पहले बांग्लादेश को महज 256 पर ऑल आउट किया, इसके बाद विराट कोहली (103) के शतक की बदौलत आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत ने यह मुकाबला 51 गेंद बाकी रहते 7 विकेट से जीता.

पांचवां मुकाबला: कीवी टीम भी नहीं दे पाई चुनौती
इस वर्ल्ड कप में शुरुआती चारों मुकाबले जीत चुकी न्यूजीलैंड की टीम भी भारत के आगे बेबस रही. सबसे पहले मोहम्मद शमी के 5 विकटों ने कीवी टीम को 273 पर रोक दिया और उसके बाद विराट (95), रोहित (46) की पारियों ने जीत को आसान कर दिया. भारत ने यहां दो ओवर बाकी रहते 4 विकेट से जीत हासिल की.

छठा मुकाबला: डिफेंडिंग चैंपियन को एकतरफा शिकस्त
इंग्लिश टीम ने लखनऊ की बॉलिंग विकेट पर भारत को जब महज 229 रन पर रोक दिया तो एक पल के लिए लगा कि शायद भारत का विजय रथ अब रूक सकता है लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड पर ऐसा कहर बरपाया कि पूरी टीम महज 129 पर ही सिमट गई. यहां मोहम्मद शमी ने 4 और बुमराह ने 3 विकेट झटके. भारत ने 100 रन से जीत हासिल की.

सातवां मुकाबला: श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री
भारत ने वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 357 रन जड़ डाले. जवाब में लंकाई टीम महज 55 रन पर ऑलआउट हो गई. यहां शमी ने 5 और सिराज ने 3 विकेट निकाले. भारतीय टीम 302 रन के विशाल अंतर से जीती. इस जीत ने भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया.

यह भी पढ़ें...

Photos: एक वर्ल्ड कप में तीन या उससे ज्यादा शतक, इन बल्लेबाजों ने किया है ये करिश्मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
PAK vs SL: पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
Embed widget