एक्सप्लोरर

महज़ 6 महीने में टीम इंडिया ने जीती लगातार 7 सीरीज़


महज़ 6 महीने में टीम इंडिया ने जीती लगातार 7 सीरीज़

धर्मशाला: भारत ने धर्मशाला में खेले गए चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है. भारत ने न सिर्फ इस टेस्ट सीरीज़ को 2-1 से जीत लिया, बल्कि लगातार सात सीरीज़ जीतने का रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया.


भारत के लिए गर्व की बात ये है कि अपनी धरती पर जीत के इस सफर को टीम इंडिया ने महज़ 188 दिनों में तय किया. बीते साल सितंबर में भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत का सिलसिला शुरू किया और ये अब तक जारी है.


सबसे पहले भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 3-0 से टेस्ट सीरीज़ पर कब्जा किया. इसके बाद न्यूज़ीलैंड से भारत का वनडे सीरीज़ शुरू हुआ. इस सीरीज़ में भी टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को 3-2 से हराया. 


जीत से मदमस्त टीम इंडिया का अगला मुकाबला क्रिकेट के जनक इंग्लैड से हुआ. भारत ने टेस्ट सीरीज़ में इंग्लैड को धूल चटा दी और 4-0 से शानदार जीत के साथ सीरीज़ पर कब्जा जमाया.


इसके बाद इंग्लैड के साथ ही वनडे क्रिकेट खेला गया है. वनडे सीरीज़ में भले ही टीम इंडिया टेस्ट सीरीज़ जैसी क्लीन स्विप जीत का जलवा जारी नहीं रख पाई, लेकिन सीरीज़ को अपने नाम करने में कामयाब रही. टीम इंडिया ने वनडे सीरीड़ में इंग्लैड को 2-1 मात दे दी.


अब इंग्लैड के खिलाफ ही टी-20 सीरीज़ की बारी थी. इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की बादशाहत मानी जाती है. टी-20 सीरीज़ में भी भारत ने इंग्लैड को 2-1 से हार का मज़ा चखाया. 


इस बीच एक टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला गया. इस टेस्ट सीरीज़ में भी भारतीय जीत का तिरंगा लहराया और टीम इंडिया ने 1-0 से ये सीरीज़ जीत ली. 


न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड और बांग्लादेश जैसी टीम को हराकर पूरे जोश से भरपूर टीम इंडिया के सामने अब लड़ाई में ऑस्ट्रेलिया थी. मजबूत मानी जानी वाली इस टीम को भी इंडिया ने अपने शानदार खेल से न सिर्फ मात दिया, बल्कि 2-1 से सीरीज़ जीत कर एक बार फिर भारत के क्रिकेट प्रेमियों का सिर ऊंचा किया.


इस तरह टीम इंडिया ने लगातार 7 सीरीज़ में जीत का परचम लहराकर एक नया और अनूठा कीर्तिमान खड़ा किया. इस जीत से जहां क्रिकेट प्रेमियों की खुशियों का ठिकाना नहीं है, वहीं जीत के सिलसिले को कायम रखकर टीम इंडिया ने अपने हौसले की पिच पर सरपट दौड़ को जारी रखा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Highlights: भारत ने रचा इतिहास, 226 का पीछा करते हुए दर्ज की जीत; नमन धीर ने लगाया विजयी 'सिक्स'
Highlights: भारत ने रचा इतिहास, 226 का पीछा करते हुए दर्ज की जीत; नमन धीर ने लगाया विजयी 'सिक्स'
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया छक्कों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया छक्कों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़; नमन धीर ने पलटी बाजी
क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़; नमन धीर ने पलटी बाजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget