एक्सप्लोरर

Virat Kohi: विराट कोहली हुए रिटायर, तो टीम इंडिया में मचेगी भयानक तबाही; ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने जताई चिंता

Virat Kohli Retirement: विराट कोहली की खराब फॉर्म पर ऑस्ट्रेलिया के एक दिग्गज ने बयान दिया है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट सिर्फ 190 रन ही बना सके थे.

Virat Kohli Retirement From Test: विराट कोहली की भारतीय टीम से छुट्टी होगी, वो रिटायरमेंट लेंगे और शायद क्रिकेट खेलने से एक छोटा ब्रेक ले सकते हैं. इन दिनों विराट के क्रिकेट करियर को लेकर ऐसी ही अटकलें लगाई जा रही हैं. मगर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का सोचना सबसे अलग है. क्लार्क ने साफ शब्दों में कहा है कि अभी विराट टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो जाते हैं तो सबसे ज्यादा नुकसान टीम इंडिया को ही झेलना पड़ेगा.

माइकल क्लार्क ने एक क्रिकेट पॉडकास्ट पर विराट कोहली की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में फॉर्म पर चर्चा की. उन्होंने विराट की भारतीय टीम के अंदर अहमियत पर बात की. क्लार्क ने यह माना कि विराट के लिए पिछले कुछ मैच आसान नहीं रहे हैं, उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं लेकिन साथ ही उन्होंने कोहली के टैलेंट और उनके कौशल की जमकर तारीफ की.

माइकल क्लार्क ने कहा, "वो विराट कोहली हैं. कोहली इतने शानदार खिलाड़ी हैं कि वो कल ही दोहरा शतक जड़ सकते हैं. वो तब तक खेलना जारी रख सकते हैं जब तक उनका खुद का रिटायर होने का मन ना करे. कोहली यदि अभी टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो जाते हैं तो मेरी नजर में सबसे अधिक नुकसान भारतीय टीम को ही उठाना पड़ेगा."

याद दिला दें कि कोहली ने पर्थ में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में शतक लगाया था. दुर्भाग्यवश उसके बाद उनका बल्ला जैसे खामोश पड़ गया था. इस सबके बावजूद माइकल क्लार्क का कहना है कि, "मैं अगर ऐसी किसी भी टीम का कप्तान होता, जिसमें विराट कोहली होते. मैं जानता हूं कि उन्होंने उम्मीद अनुसार रन नहीं बनाए हैं, फिर भी मैं उन्हें अपनी टीम में बनाए रखने का समर्थन करता."

कोहली को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑफ-स्टंप के बाहर की गेंदें लगातार परेशान कर रही थीं. यह एक ऐसी समस्या रही है जिससे कोहली कई सालों से निजात नहीं पा सके हैं.

यह भी पढ़ें:

क्रिकेट को अलविदा कह देंगे रोहित शर्मा! विराट कोहली दोबारा बनेंगे कप्तान? इस भविष्यवाणी से सब हैरान

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़

वीडियोज

Crime News:लेडी कांस्टेबल के जाल में इंस्पेक्टर ?| Crime News
Madhya Pradesh News: बिटिया ने दिखाया नेताजी को 'आईना'! देर से आना सांसद को पड़ गया भारी
Rahul Gandhi on Vote Chori: वोट चोरी पर राहुल फुस्स 'बम'! | ABP News
UP Election 2027: सदन में अखिलेश..27 पर फोकस विशेष | CM Yogi | Akhilesh| Bharat Ki Baat with Pratima
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी विवाद बढ़ा… चुनाव आयोग पर उठ रहे बड़े सवाल! | Seedha Sawal | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Video: धुरंधर के गाने पर पाकिस्तान में मची धूम, शादी में लोगों ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
धुरंधर के गाने पर पाकिस्तान में मची धूम, शादी में लोगों ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
कभी एक्सपायर नहीं होते हैं ये 10 फूड! एक ही क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
कभी एक्सपायर नहीं होते हैं ये 10 फूड! एक ही क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
​फिनलैंड में कमाई, भारत में बंपर फायदा- जानिए कुछ यूरो ही कैसे बनते हैं हजारों रुपये!
​फिनलैंड में कमाई, भारत में बंपर फायदा- जानिए कुछ यूरो ही कैसे बनते हैं हजारों रुपये!
Embed widget