एक्सप्लोरर

साउथ अफ्रीका को चुनौती देने के लिये तैयार है भारतीय टीम: रवि शास्त्री

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है. साउथ अफ्रीका पहुंचने के बाद पहली बार यहां मीडिया से मुखातिब हुये शास्त्री ने कहा कि विदेशी हालात से सामंजस्य बिठाना ही भारतीय टीम की सफलता का मंत्र होगा.

केप टाउन: भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है. साउथ अफ्रीका पहुंचने के बाद पहली बार यहां मीडिया से मुखातिब हुये शास्त्री ने कहा कि विदेशी हालात से सामंजस्य बिठाना ही भारतीय टीम की सफलता का मंत्र होगा.

शास्त्री ने कहा, ‘‘मैं सिर्फ यही कह सकता हूं कि टीम चुनौती के लिये तैयार है. अगर आप यह सवाल चार साल पहले पूछते तो मेरा जवाब ना में होता. लेकिन इस टीम के पास अनुभव है.’’ उन्होंने कहा,‘‘ इस टीम की खूबसूरती यही है कि उसे फर्क नहीं पड़ता कि वह किस टीम के खिलाफ खेल रही है. हम पिच को देखेंगे और हालात के अनुरूप ढलेंगे.’’

शास्त्री ने कहा, ‘‘ तेज गेंदबाजी में भी आपके पास बेंच स्ट्रेंथ है जो 20 विकेट लेने के लिये जरूरी है.’’ शास्त्री से जब पूछा गया कि भारत के मजबूत तेज गेंदबाजी को देखते हुये क्या क्यूरेटरों को तेज गेंदबाजी के मुफीद पिच तैयार करने पर दोबारा विचार करना चाहिये तो उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे लिये हर मैच घरेलू मैच की तरह है. हमारे लिये न्यूलैंड्स भी घर जैसा है. आप पिच के मुताबिक ढलते हो. ना कोई बहाना, ना कोई शिकायत. दोनों टीमों को एक ही तरह के सतह पर खेलना है. कल आप इंग्लैंड जायेंगे तो वहां हर पिच पर गेंद स्विंग होगी. भारत में स्पिनरों को मदद वाली पिच मिलेगी. अगर आपको अच्छी टीम बनानी है तो यह सब बातें छोड़कर, जैसे भी हालात हो उसमें मुकाबला करना होगा.’’

शास्त्री ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी सीरीज में खुद को साबित करने के लिये बेताब हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे कई खिलाड़ी अपने खेल से संतुष्ट होना चाहते हैं. ये संतुष्टी तब मिलती है जब आप विदेश में रन बनाते है या विकट चटकाते है. इसलिये यहां एक चुनौती है. वे चाहते है कि टेस्ट मैच जल्द से जल्द शुरू हो.’’ शास्त्री ने कहा, ‘‘साउथ अफ्रीका हमेशा अच्छी ऑलराउंडर टीम रही है. मैंने पहले भी कहा है कि पिछले दो साल में किसी टीम ने यहां अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. भारत ने ऐसा करना शुरू कर दिया है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?
पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget