एक्सप्लोरर

विराट कोहली के नाम जुड़ा बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड, कप्तानी में पहली बार हुए है ऐसा

बतौर कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड बेहद ही शानदार रहा है. लेकिन एडिलेड टेस्ट की करारी हार के बाद विराट कोहली के साथ एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है.

एडिलेड ओवल के मैदान पर खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ ही विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार लगातार तीन टेस्ट मैच गंवाए हैं. इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम को लगातार दो हार झेलनी पड़ी थी.

कोहली सिडनी में 2015 में भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान बने थे. उनकी कप्तानी में भारत को इस साल न्यूजीलैंड में 0-2 से शिकस्त मिली थी. भारत को वेलिंग्टन में पहले टेस्ट में 10 विकेट से और क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टेस्ट में सात विकेट से हार मिली थी और अब एडिलेड में आठ विकेट से मिली हार के बाद उसने हार की हैट्रिक लगा दी है.

भारत ने फरवरी-मार्च के बाद से एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला था और आस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में गुलाबी गेंद से खेला गया डे-नाइट टेस्ट मैच कोरोना के बाद से उसका पहला टेस्ट मैच था. न्यूजीलैंड में सीरीज हारने से पहले भारत लगातार सात टेस्ट मैच जीत चुका था. इन सात में से उसने दो वेस्टइंडीज में और पांच मैच दक्षिण अफ्रीका तथा बांग्लादेश के खिलाफ जीता था.

शानदार है कोहली का रिकॉर्ड

भारत ने 2018 में इंग्लैंड दौरे पर दो बार लगातार दो टेस्ट मैच हारा था. उसे बर्मिघम और लॉडर्स में पहले टेस्ट मैच गंवाए थे और फिर नॉटिंघम में जीत हासिल की थी. इसके बाद उसे साउथैम्पटन और ओवल में लगातार दो मैचों में हार मिली थी.

कोहली ने अब तक 56 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिसमें से उसने 33 जीते हैं और 13 हारे हैं जबकि 10 ड्रॉ रहे हैं. इन 13 मैचों में से उसे 12 मैचों में विदेश में हार मिली है जबकि केवल एक ही मैच वह घर में फरवरी 2017 में पुणे में आस्ट्रेलिया के खिलाफ हारा है. कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी से छह टेस्ट ज्यादा जीते हैं.

IND Vs AUS: जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की खुशी का ठिकाना नहीं, मैच को इसलिए यादगार बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
जहीर खान ने खरीदी टीम, 4 बार की चैंपियन टीम के बने सह-मालिक
जहीर खान ने खरीदी टीम, 4 बार की चैंपियन टीम के बने सह-मालिक

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget