एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की खुशी का ठिकाना नहीं, मैच को इसलिए यादगार बताया

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम एडिलेड टेस्ट में दो दिन तक पिछड़ी रही. लेकिन एक घंटे के खेल ने ना सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई टीम की मैच में वापसी करवाई, बल्कि उसे बेहद आसान जीत दिला दी.

एडिलेड ओवल के मैदान पर खेले गए बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंडिया को 8 विकेट से करारी मात दी. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने मैच के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों को दूसरी पारी में सिर्फ 36 रन पर ढेर कर दिया और मैच को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया. मैन ऑफ मैच का अवॉर्ड हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने इस जीत को बेहद ही खास करार दिया है.

डे-नाइट टेस्ट मैच में दो दिनों तक आस्ट्रेलियाई टीम बैकफुट पर थी, लेकिन तीसरे दिन शनिवार को लगभग एक घंटे में उसने पासा पलट दिया. जोश हेजलवुड ने पांच और पैट कमिंस ने चार विकेट लेकर भारत को दूसरी पारी में 36 रनों पर ही ढेर कर दिया जो टेस्ट की एक पारी में उसका न्यूनतम स्कोर है. आस्ट्रेलिया को फिर जीत के लिए 90 रनों का लक्ष्य मिला जो उसने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया.

टीम के कप्तान टिम पेन से जब मैच खत्म होने के बाद पूछा गया कि क्या आपको विश्वास हो रहा है? पेन ने कहा, "नहीं. मैंने आज सुबह ही मीडिया में कहा था कि दोनों गेंदबाजी आक्रमणों के पास तेजी से विकेट लेने की क्षमता है, लेकिन मैंने इतनी जल्दी की उम्मीद नहीं की थी. जब हमारे खिलाड़ी रणनीति को पूरी तरह से लागू करते हैं और विकेट से कुछ मदद मिल सकती है तो हम यह कर सकते हैं."

पेन ने पहली पारी में नाबाद 73 रन बनाए थे जिसके कारण आस्ट्रेलिया किसी तरह 191 रनों के कुल स्कोर तक पहुंच सकी थी. पेन ने अपनी पारी पर कहा, "टीम के लिए यह जरूरी था कि वह टोटल के पास पहुंचे. हमने जिस तरह से गेंदबाजी की वो शानदार है. लेकिन हमारी बल्लेबाजी वैसी नहीं रही जिस तरह की हमें उम्मीद थी."

Ind vs Aus: प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा पर लगा भारतीय टीम के हार का आरोप, सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहीर खान ने खरीदी टीम, 4 बार की चैंपियन टीम के बने सह-मालिक
जहीर खान ने खरीदी टीम, 4 बार की चैंपियन टीम के बने सह-मालिक
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर आप मर्द हैं...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट पर खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'अगर आप मर्द हैं...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट पर खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
Embed widget