एक्सप्लोरर

IND vs AUS: पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया का दबदबा, यशस्वी-राहुल के दम पर 218 रनों की बढ़त, ऑस्ट्रेलिया के उड़े होश

India vs Australia 1st Test Day 2: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 218 रनों की बढ़त बना ली. इस पारी में राहुल और यशस्वी ने दमदार प्रदर्शन किया.

India vs Australia 1st Test Day 2: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 218 रनों की बढ़त बनाई. इस दौरान यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया. यशस्वी 90 रन बनाकर नाबाद हैं. राहुल 62 रन बनाकर नाबाद हैं. इन दोनों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की हालत खराब कर दी है. यशस्वी और राहुल के बीच शतकीय साझेदारी हुई. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 104 रन बनाए. 

टीम इंडिया ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 172 रन बनाए. भारत ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे. इस दौरान राहुल और यशस्वी ओपनिंग करने आए. राहुल ने 153 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 62 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके लगाए. यशस्वी ने 193 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 90 रन बनाए. वे शतक के करीब हैं. यशस्वी ने इस पारी में 7 चौके 2 छक्के लगाए.

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को दूसरे दिन नहीं मिला विकेट -

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भारतीय ओपनिंग जोड़ी को आउट नहीं कर पाए. मिचेल स्टार्क ने 12 ओवरों में 43 रन बनाए. उन्होंने 2 मेडन ओवर निकाले. जोश हेजलवुड ने 10 ओवरों में 9 रन देकर 5 मेडन निकाले. कप्तान पैट कमिंस ने 13 ओवरों में 44 रन दिए. उन्होंने 2 मेडन निकाले. नाथन लायन ने 13 ओवरों में 8 रन दिए. हालांकि इनमें से कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले पाया.

ताश के पत्तों की तरह बिखरी ऑस्ट्रेलियाई पारी -

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 26 रन मिचेल स्टार्क ने बनाए. पूरी टीम 104 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई. ओपनर उस्मान ख्वाजा 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. मैकस्वीन 10 रन बनाकर आउट हुए. लाबुशेन 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे. स्टीव स्मिथ खाता तक नहीं खोल पाए. ट्रेविस हेड 11 रन बनाकर आउट हुए. मिचेल मार्श 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर -

भारत के लिए बुमराह ने घातक गेंदबाजी की. उन्होंने 5 विकेट झटके. बुमराह ने 18 ओवरों में 30 रन दिए और 6 मेडन ओवर निकाले. हर्षित राणा ने 3 विकेट झटके. उन्होंने 15.2 ओवरों में 48 रन दिए. मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट झटके. उन्होंने 13 ओवरों में 20 रन दिए. नीतीश रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर को एक भी विकेट नहीं मिला.

यह भी पढ़ें : KL Rahul Half Century: यशस्वी-राहुल ने शतकीय साझेदारी से पर्थ में रचा इतिहास, 2004 के बाद पहली बार हुआ ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रेयस अय्यर ने लगातार 8 जीत के साथ रचा इतिहास, खास लिस्ट में बनाई जगह; होश उड़ा देगा रिकॉर्ड 
श्रेयस अय्यर ने लगातार 8 जीत के साथ रचा इतिहास, खास लिस्ट में बनाई जगह; होश उड़ा देगा रिकॉर्ड 
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
कौन हैं अशोक शर्मा? ZIM के खिलाफ किया है इंटरनेशनल डेब्यू; इमोशनल है इस खूंखार बॉलर की कहानी
कौन हैं अशोक शर्मा? ZIM के खिलाफ किया है इंटरनेशनल डेब्यू; इमोशनल है इस खूंखार बॉलर की कहानी
कोर्ट से राहत के बाद पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी का छलका दर्द, कहा - 16 साल बाद दिवाली अपने घर में मनाऊंगा...
कोर्ट से राहत के बाद पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी का छलका दर्द, कहा - 16 साल बाद दिवाली अपने घर में मनाऊंगा

वीडियोज

Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget