एक्सप्लोरर

VIDEO देख कर बताइए किस गेंदबाज का बॉलिंग एक्शन कॉपी कर रहे हैं जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा और पृथ्वी शॉ

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. बीसीसीआई टीवी ने प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा और पृथ्वी शॉ किसी गेंदबाज की बॉलिंग एक्शन कॉपी कर रहे हैं. अगर आप क्रिकेट के डाई हार्ड फैंन हैं तो बताइए कौन सा गेंदबाज किसकी कॉपी कर रहा है.

ब्रिसबेन. टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. भारत को ऑस्ट्रेलिया के साथ टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलना है. इस दौरान टीम इंडिया लगातार प्रैक्टिस में जुटी हुई है. इसी बीच बीसीसीआई टीवी ने एक वीडियो ट्वीट किया है. इस वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ी किसी अन्य खिलाड़ी के बॉलिंग एक्शन की नकल करते दिखाई दे रहे हैं. फैंस से पूछा गया है कि वह बताएं कि कौन सा खिलाड़ी किसके बॉलिंग एक्शन को कॉपी कर रहा है.

इस वीडियो में जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा और पृथ्वी शॉ किस गेंदबाज का बॉलिंग एक्शन कॉपी कर रहे हैं. वीडियो देखकर आप खुद बताएं.

इस वीडियो में रविंद्र जडेजा साफ तौर पर जसप्रीत बुमराह के बॉलिंग एक्शन कॉपी करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान बुमराह और जडेजा दोनों मुस्कुराते हैं. वहीं पृथ्वी शाह भी गेंदबाजी पर काफी मेहनत करते नजर आ रहे हैं. वैसे फैंस को उम्मीद होगी कि पृथ्वी अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित करें. विराट कोहली और श्रीलंका के रहस्यमयी गेंदबाज अंजता मेंडिस की बॉलिंग एक्शन की झलक भी इस वीडियो में देखने को मिल रही है.

बता दें कि टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा नंवबर 2020 से लेकर जनवरी 2021 तक चलेगा. इस दौरे में तीन वनडे, तीन टी20 और चार टेस्ट मैच खेले जाएंगे. पहला वनडे 27 नवंबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिता बनने वाले हैं. ऐसे में कोहली वनडे और टी20 सीरीज खेलेंगे. टेस्ट सीरीज में पहला डे नाइट टेस्ट जो 17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक खेला जाएगा में भी कोहली शामिल होंगे. इसके बाद वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के पास भारत लौट जाएंगे.

रोहित और इशांत पर सस्पेंस बरकरार टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के टेस्ट टीम में शामिल होने पर उहापोह की स्थिति बरकरार है. पहले यह खबर आई कि रोहित और इशांत अभी चोट से पूरी तरह नहीं उबर सके हैं. ऐसे में पहले दोनों टेस्ट के लिए दोनों का चयन नहीं होगा. लेकिन इस बीच बीसीसीआई सूत्रों ने बताया है कि प्रबंधन इस कोशिश में है कि रोहित और इशांत पूरी टेस्ट सीरीज के लिए मौजूद रहें. विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया अपने इन दो सीनियर खिलाड़ियों को खोना नहीं चाहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget