एक्सप्लोरर

Women's Under-19 T20 WC: भारतीय टीम के चैंपियन बनने पर टीम इंडिया ने खास अंदाज में दी बधाई, देखें वीडियो

Team India Video: लखनऊ में रविवार को हुए टी20 मुकाबले के बाद टीम इंडिया ने महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन भारतीय टीम के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया.

Indian Women's Under19 Team: महिलाओं का अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप भारतीय टीम अपने नाम कर चुकी है. रविवार रात (30 जनवरी) को खेले फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से शिकस्त दी. यह पहली बार है जब भारतीय महिलाओं की यह जूनियर टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप (Women's U-19 T20 WC) जीती है. युवा खिलाड़ियों की इस खास उपलब्धि पर बीती रात से ही सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ सी आ गई है. आम से लेकर खास तक हर कोई भारतीय टीम के चैंपियन बनने पर बधाई दे रहा है. इस लिस्ट में टीम इंडिया भी शामिल है.

टीम इंडिया ने लखनऊ में रविवार को खेले गए टी20 मुकाबले को जीतने के बाद खास अंदाज में अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप चैंपियन टीम को बधाई दी. BCCI ने इस बधाई संदेश का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें सबसे पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ भारतीय युवा महिला खिलाड़ियों की तारीफ करते नजर आते हैं. इसके बाद वह पृथ्वी शॉ को माइक थमाते हैं. पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारतीय पुरुष टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था. यहां पृथ्वी शॉ भारतीय महिला टीम को बधाई देते हैं और फिर उनके साथ पूरी टीम अंडर-19 भारतीय महिला टीम के चैंपियन बनने पर तालियां बजाती नजर आती है.

भारतीय महिला टीम ने एकतरफा अंदाज में जीता फाइनल
आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. यहां भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की पूरी पारी को 68 रन पर समेट दिया. जवाब में भारतीय टीम ने महज 3 विकेट खोकर 14वें ओवर में टारगेट हासिल किया. तितास साधु फाइनल मुकाबले की 'प्लेयर ऑफ दी मैच' चुनी गईं. इस भारतीय गेंदबाज ने 4 ओवर में महज 6 रन देकर 2 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें...

WPL: अब टाइटल स्पॉन्सर राइट्स होंगे नीलाम, BCCI ने जारी किया टेंडर; ऐसी है पूरी प्रक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्लेयर ऑफ द मैच' देवदत्त पडिक्कल को मिली इतनी प्राइज मनी, रकम उड़ा देगी होश
'प्लेयर ऑफ द मैच' देवदत्त पडिक्कल को मिली इतनी प्राइज मनी, रकम उड़ा देगी होश
गॉल टेस्ट में भारत से हार, टूटा श्रीलंका कप्तान का दिल, बोले- 'दूसरे दिन से ही...'
गॉल टेस्ट में भारत से हार, टूटा श्रीलंका कप्तान का दिल, बोले- 'दूसरे दिन से ही...'
'IPL ले चलूंगा अगर...', यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका के बल्लेबाज को यूं उकसाया, गंवा बैठा विकेट
'IPL ले चलूंगा अगर...', यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका के बल्लेबाज को यूं उकसाया, गंवा बैठा विकेट
IND vs SL Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget