एक्सप्लोरर

Dravid on Karthik: टी20 विश्वकप में दिनेश कार्तिक खेलेंगे या नहीं, कोच राहुल द्रविड़ ने किया साफ

Rahul Dravid Dinesh Karthik Team India: भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने दिनेश कार्तिक की तारीफ की है. उन्होंने टी20 विश्वकप को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है.

Rahul Dravid Dinesh Karthik Team India: भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि दिनेश कार्तिक ने अंतिम ओवरों की अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया में इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले कई विकल्प मुहैया करा दिये हैं. द्रविड़ इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के आखिर तक विश्व कप के लिये मुख्य टीम निर्धारित कर देना चाहते हैं और उन्होंने साफ किया कि अंतिम 15 खिलाड़ियों में जगह बनाने के लिये किसी को भी विशिष्ट प्रदर्शन करना होगा.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर समाप्त होने के बाद द्रविड़ ने कहा, ‘‘यह देखकर वास्तव में अच्छा लगा कि कार्तिक को जिस भूमिका के लिये चुना गया था, उन्होंने उसे बखूबी निभाया. इससे हमें बहुत अधिक विकल्प मिल जाते हैं.’’

सीरीज का आखिरी मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. कार्तिक की चौथे टी20 मैच में 27 गेंदों पर 55 रन की पारी के बारे में द्रविड़ ने कहा, ‘‘उन्हें पिछले दो या तीन वर्षों में (आईपीएल में) असाधारण प्रदर्शन करने के कारण चुना गया था और सीरीज में विशेषकर राजकोट में उन्होंने ऐसी पारी खेली.’’

द्रविड़ के अनुसार कार्तिक और हार्दिक पांड्या दो ऐसे बल्लेबाज हैं जो डेथ ओवरों में मैच के समीकरण बदल सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हमें अच्छा स्कोर बनाने के लिये आखिरी पांच ओवरों में इस तरह के बड़े प्रदर्शन की जरूरत थी और उसने और हार्दिक ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की. दोनों ही आखिरी ओवरों में हमारी मुख्य ताकत हैं.’’

द्रविड़ किसी तरह की समय सीमा तय नहीं करना चाहते हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिर तक वह ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप से पहले 18 से 20 खिलाड़ियों को लेकर निष्पक्ष राय तैयार करना चाहते हैं. भारत और इंग्लैंड एकमात्र टेस्ट के बाद सात से 17 जुलाई तक सीमित ओवरों के छह मैच खेलेंगे. द्रविड़ ने कहा, ‘‘आप जैसे ही प्रतियोगिता के करीब जाते हैं आप अपनी अंतिम टीम को लेकर सुनिश्चित होना चाहते हैं. आप आज जिस तरह की दुनिया में जी रहे हैं उसमें अकस्मात बदलाव की भी संभावनाएं हैं. आप विश्व कप में 15 खिलाड़ियों के साथ जाएंगे लेकिन 18 से 20 शीर्ष खिलाड़ियों की पहचान करना जरूरी है.’’

द्रविड़ ने कहा, ‘‘ चोट और अन्य कारणों से बदलाव हो सकते हैं जो आपके नियंत्रण से बाहर हैं लेकिन हम जितनी जल्दी हो सके उस टीम को सुनिश्चित करना चाहते हैं. यह अगली सीरीज (आयरलैंड) में होगा या उसके बाद (इंग्लैंड) की सीरीज में यह कहना मुश्किल है, लेकिन हम निश्चित रूप से जल्द से जल्द ऐसा करना चाहते हैं.’’

यह भी पढ़ें : Team India के इस दिग्गज बल्लेबाज का करियर खत्म होने की ओर? खुद ही बयां किया दर्द

ENG vs IND: बर्मिंघम में दिखेगा इन पांच भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, जानें अब तक कैसा रहा है प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रेयस अय्यर ने लगातार 8 जीत के साथ रचा इतिहास, खास लिस्ट में बनाई जगह; होश उड़ा देगा रिकॉर्ड 
श्रेयस अय्यर ने लगातार 8 जीत के साथ रचा इतिहास, खास लिस्ट में बनाई जगह; होश उड़ा देगा रिकॉर्ड 
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
कौन हैं अशोक शर्मा? ZIM के खिलाफ किया है इंटरनेशनल डेब्यू; इमोशनल है इस खूंखार बॉलर की कहानी
कौन हैं अशोक शर्मा? ZIM के खिलाफ किया है इंटरनेशनल डेब्यू; इमोशनल है इस खूंखार बॉलर की कहानी
कोर्ट से राहत के बाद पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी का छलका दर्द, कहा - 16 साल बाद दिवाली अपने घर में मनाऊंगा...
कोर्ट से राहत के बाद पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी का छलका दर्द, कहा - 16 साल बाद दिवाली अपने घर में मनाऊंगा

वीडियोज

Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget