एक्सप्लोरर

INDvsWI: GST के बीच टीम इंडिया ने देश को जीत'कर' दिया तोहफा


INDvsWI: GST के बीच टीम इंडिया ने देश को जीत'कर' दिया तोहफा

नई दिल्ली/नॉर्थ साउंड: जिस वक्त रात में देशभर में जीएसटी लागू होने की घोषणा की जा रही थी. उस वक्त भारतीय टीम दूर वेस्टइंडीज़ में दमदार खेल दिखा रही थी. जी हां, वेस्टइंडीज़ के साथ खेले गए तीसरे वनडे को जीतकर टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. कल देर रात्री तक खेले गए तीसरे वनडे में भारत ने विंडीज को 93 रनों से शिकस्त दे दी. विंडीज की पूरी टीम 38.1 ओवर में 158 रन बनाकर आल आउट हो गई. 


वेस्टइंडीज़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करते हुए टीम इंडिया को 251 रनों पर रोक दिया. जिसके जवाब में खेलने उतरी विंडीज़ की टीम ने पूरी पारी के दौरान एक भी नहीं चली. 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज़ को उमेश यादव ने दूसरे ओवर में ही ल्यूइस के रूप में पहला झटका दिया. ल्यूइस के विकेट से अपना पहला वनडे खेल रहे काइल होप ने अपने भाई शाई होप के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 50 रनों के पार पहुंचाया. शुरूआती झटके से उबरने की कोशिश में वेस्टइंडीज़ की टीम को पांड्या ने काइल होप के रूप में दूसरा झटका दिया. इसके बाद रोस्टन चेज़ भी 2 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए. 


इसके बाद विंडीज़ की टीम लगतर अंतराल में विकेट गंवाती रही. आधी टीम के पवेलियन लौटने के बाद जेसन मोहम्मद और रोवमेन पॉवेल ने 54 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम के लिए एक उम्मीद जगाई, लेकिन भारतीय स्पिनरों ने इन्हें मुश्किल में बांधे रखा. विंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा 40 रन मोहम्मद ने बनाए. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाया. 10 में से सात बल्लेबाज दहाई का आकड़ा भी नहीं छू पाए.


कुलदीप यादव ने एक बार फिर अच्छी गेंदबाज़ी की मेज़बान टीम के 3 अहम विकेट चटकाए. इसके अलावा अश्विन ने विंडीज़ बल्लेबाज़ों पर लगाम लगाए रखते हुए 10 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. हार्दिक पांड्या को 2 जबकि उमेश यादव और जाधव ने 1-1 विकेट चटकाया. 


इससे पहले सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अर्धशतकीय पारियों से भारत ने विंडीज की कसी हुई गेंदबाजी के बावजूद चार विकेट पर 251 रन बनाए थे. 


भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 72 रन बनाए. महेंद्र सिंह धोनी ने धीमी शुरुआत की, लेकिन अंत में तेजी से रन बटोरे और 79 गेंदों में चार चौके तथा दो छक्कों की मदद से 78 रनों की पारी खेली. धोनी और केदार जाधव ने अंत में 7.4 ओवरों में 10.56 की औसत से 81 रन जोड़ते हुए टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया. जाधव ने अपनी 40 रनों की पारी में 26 गेंदों का सामना किया और चार चौके तथा एक छक्का जड़ा.


मैच में शिखर धवन इस बार दो रन बनाकर पवैलियन लौट गए. वहीं कप्तान कोहली भी 22 गेंदों में 11 रन ही बना पाए. कोहली के आउट होने के बाद मैदान पर युवराज सिंह आए. युवराज ने 55 गेंदों में चार चौकों की मदद से 39 रन रन बनाए.


विंडीज की तरफ से बिशू ने कोटे के अपने 10 ओवरों में 38 रन दिए और एक विकेट लिया. वहीं एशले नर्स ने 10 ओवरों में 34 रन दिए, लेकिन सफलता उनके हिस्से नहीं आई. मिग्युएल कमिस ने अपने कोट के पूरे ओवर डाले और 56 रन देकर दो विकेट लिए. कप्तान जेसन होल्डर ने 53 रन देकर एक विकेट लिया.


धोनी को इनकी नाबाद 78 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget