एक्सप्लोरर

Tea Report India vs Australia 1st Test, Day 2: अश्विन की फिरकी में फंसकर ऑस्ट्रेलिया ने 117 रनों पर गंवाए 4 विकेट

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन दूसरे सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट गंवाकर 117 रन बना लिए हैं.

रविचन्द्रन अश्विन की फिरकी गेंदों की मदद से भारतीय टीम ने मुकाबले में धमाकेदार वापसी कर ली है. चेतेश्वर पुजारा के शतक की मदद से पहली पारी में 250 रन बनाने के बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे दिन चाय के समय तक 117/4 कर दिया है. मेज़बान टीम अब भी भारत के स्कोर से 133 रन पीछे है.

दिन के खेल के दूसरे सेशन में भारतीय गेंदबाज़ों ने इतनी शानदार गेंदबाज़ी की कि अपने घर में भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ परेशान नज़र आए. दूसरे सेशन में वो खेले 28 ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ कुल 60 रन बना सके जबकि उसने दो अहम विकेट भी गंवा दिए.

पहले सेशन में एक विकेट लेने वाले अश्विन ने दूसरे सेशन में मेज़बान टीम के बल्लेबाज़ों को बांधे रखा और रन बनाने का मौका ही नहीं दिया. लंच ब्रेक से लौटते ही अश्विन ने पहले ही ओवर में शॉन मार्श को बोल्ड कर दिया. 59 के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाने के बाद ख्वाजा को हैंड्सकॉम्ब का साथ मिला.

इधर दूसरे छोर से इशांत शर्मा ने भी दबाव बनाया और इसका फायदा फिर मिला अश्विन को. अश्विन ने ख्वाजा को रिषभ पंत के हाथों कैच आउट करवाकर मानो मैच का रुख ही पलट दिया.

हालांकि इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ हैंड्सकॉम्ब और हेड संभलकर खेले और टीम को 100 रनों के पार ले गए और चाय तक 117 रन बनाकर और कोई विकेट नहीं गिरने दिया.

इससे पहले सेशन में भारतीय टीम कल के स्कोर में कोई भी रन नहीं जोड़ पाई और 250 रनों पर पूरी टीम ऑल-आउट हो गई. भारत की पहली पारी को 250 रनों पर समाप्त करने के बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी आस्ट्रेलिया ने अपना पहला विकेट एरॉन फिंच (0) के रूप में गंवाया. फिंच को खाता खोलने का मौका दिए बगैर इशांत शर्मा ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर पगबाधा आउट कर पवेलियन की राह दिखाई.

इसके बाद, मार्कस हैरिस (26) ने ख्वाजा के साथ 45 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की थी लेकिन अश्विन ने हैरिस को मुरली विजय के हाथों कैच आउट कर आस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट भी गिरा दिया.

ख्वाजा ने मार्कस के आउट होने के बाद भोजनकाल की समाप्ति तक बिना कोई और नुकसान किए मार्श के साथ तीसरे विकेट के लिए 12 रन जोड़कर टीम को 57 रनों के स्कोर तक पहुंचा था लेकिन दूसरे सेशन में स्थिती बदल गई.

भारत के लिए अब तक 3 विकेट अश्विन के खाते में, जबकि एकमात्र विकेट इशांत शर्मा के खाते में गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव? जानें सारी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव?
21वीं सदी में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने मानव सुथार, अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास
21वीं सदी में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने मानव सुथार, अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास
'मैं वही इंसान...', श्रेयस अय्यर ने बीसीसीआई के सामने कप्तानी की भूमिका पर ये क्या कह दिया
'मैं वही इंसान...', श्रेयस अय्यर ने बीसीसीआई के सामने कप्तानी की भूमिका पर ये क्या कह दिया
IND vs AFG: मुल्लांपुर में अफगानिस्तान का निकला दम, मानव सुथार ने डेब्यू पर रचा इतिहास; भारत को विशाल बढ़त
मुल्लांपुर में अफगानिस्तान का निकला दम, मानव सुथार ने डेब्यू पर रचा इतिहास; भारत को विशाल बढ़त

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War Live Updates: ईरान के इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले, धमाकों की आवाज से दहला तेल अवीव, कतर PM ने अराघची से की बातचीत
ईरान के इजरायल पर ताबड़तोड़ हमले, धमाकों की आवाज से दहला तेल अवीव, कतर PM ने अराघची से की बातचीत
UP में INDIA अलायंस को मैनेज कर लेंगे अखिलेश यादव? सपा के इस कदम से नाराज हो सकती है कांग्रेस!
UP में INDIA अलायंस को मैनेज कर लेंगे अखिलेश यादव? सपा के इस कदम से नाराज हो सकती है कांग्रेस!
ममता बनर्जी को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा बड़ा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
TMC को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव? जानें सारी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव?
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Philippines Earthquake: ताश के पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें, दिल दहला देंगे फिलीपींस में भूकंप से तबाही के वीडियो
ताश के पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें, दिल दहला देंगे फिलीपींस में भूकंप से तबाही के वीडियो
अब प्लास्टिक की बोतल और पुराने कपड़ों से बन रहीं गाड़ियां, कार कंपनियों ने क्यों लिया ये फैसला?
अब प्लास्टिक की बोतल और पुराने कपड़ों से बन रहीं गाड़ियां, कार कंपनियों ने क्यों लिया ये फैसला?
Embed widget