एक्सप्लोरर

TEA 3rd Test, Day 2 India vs Australia: पुजारा-कोहली के विकेटों के बावजूद बड़े स्कोर की तरफ भारत

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे और अहम टेस्ट के दूसरे दिन चाय तक भारतीय टीम मजबूत स्थिती में पहुंच गई है. दूसरे दिन चाय तक भारत 346/4 बनाकर विशाल स्कोर की तरफ बढ़ता हुआ दिख रहा है.

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे और अहम टेस्ट के दूसरे दिन चाय तक भारतीय टीम मजबूत स्थिती में पहुंच गई है. दूसरे दिन चाय तक भारत 346/4 बनाकर विशाल स्कोर की तरफ बढ़ता हुआ दिख रहा है.

दिन के दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक अजिंक्य रहाणे 30 और रोहित शर्मा 13 रन बनाकर खेल रहे हैं.

पहले सत्र में एक भी विकेट न खोने वाली भारतीय टीम ने दिन के दूसरे सत्र में चेतेश्वर पुजारा (106) और कप्तान विराट कोहली (82) के विकेट खोए. भारत ने भोजनकाल तक दो विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए थे. दूसरे सत्र में शतक की ओर बढ़ रहे कोहली को मिशेल स्टार्क ने 293 रनों के कुल स्कोर पर अपना शिकार बनाया. कोहली फिंच के हाथों लपके गए.

कप्तान ने अपनी पारी में 204 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके लगाए. कोहली और पुजारा के बीच तीसरे विकेट के लिए 170 रनों की साझेदारी हुई. अपने साथी के जाने के बाद पुजारा भी ज्यादा देर टिक नहीं सके. कोहली के जाने के बाद टीम के खाते में छह रनों का ही इजाफा हुआ था कि पैट कमिंस ने पुजारा को बोल्ड कर उनकी पारी का अंत किया. पुजारा ने 319 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके मारे.

यहां से रहाणे और रोहित ने दूसरे सत्र का खेल खेल होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 47 रन जोड़ लिए हैं. रहाणे में अभी तक अपनी पारी में 57 गेंदें खेलते हुए दो चौके मारे हैं. इस मैच में वापसी कर रहे रोहित धैर्य के साथ खेल रहे हैं. उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया है और सिर्फ एक चौका मारा है.

इससे पहले, पुजारा और कोहली ने पहले सत्र में आस्ट्रेलिया की विकेट लेने की तमाम कोशिशों को सफल नहीं होने दिया. मेजबान टीम की कोशिश थी कि वह पहले सत्र में कुछ विकेट लेकर भारत को परेशानी में डाले, लेकिन कोहली और पुजारा ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया.

कोहली ने दिन के पहले ओवरी की आखिरी गेंद पर कमिंस पर चौका मार अपना 20वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया. दोनों बल्लेबाज अपनी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे.

पुजारा ने 114वें ओवर की पहली गेंद पर नाथन लॉयन पर चौका मार टेस्ट में अपना 17वां शतक पूरा किया. इसी के साथ उन्होंने टेस्ट में शतकों के मामलों में भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को पीछे छोड़ दिया है. सौरभ के टेस्ट में 16 शतक हैं. पुजारा ने टेस्ट में शतकों के मामले में भारत के वीवीएस लक्ष्मण की बराबरी कर ली है. लक्ष्मण के भी टेस्ट में 17 शतक हैं.

आस्ट्रेलिया के लिए कमिंत ने तीन विकेट लिए हैं तो स्टार्क को एक सफलता मिली है.

पुजारा और कोहली के अलावा भारत के लिए इस मैच में पदार्पण कर रहे मयंक अग्रवाल ने 76 रन बनाए. मयंक पहले दिन ही आउट हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
जोफ्रा आर्चर ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक, बोले- IPL जैसी फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री...
जोफ्रा आर्चर ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक, बोले- IPL जैसी फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री...
भारत में खेली जाएगी ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग, इस दिन PM नरेंद्र मोदी करेंगे 'ऐतिहासिक' एलान
भारत में खेली जाएगी ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग, इस दिन PM नरेंद्र मोदी करेंगे 'ऐतिहासिक' एलान

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget