एक्सप्लोरर

सचिन जिस वेटर से मिलना चाहते थे उसकी तलाश पूरी, वेटर भी सचिन से मिलने के लिए उत्सुक

सचिन ने जब ट्विटर पर वीडियो डाला था तो उन्होंने कहा था कि, उसने मुझसे कहा था कि एल्बो गार्ड पहनकर खेलते हुए मेरा बैट स्विंग बदल जाता है. वह मेरा बड़ा फैन था और मेरे एक्शन को कई बार देखता था.

सचिन तेंदुलकर की उनके एल्बो गार्ड को लेकर सलाह देने वाले वेटर की तलाश पूरी होती दिख रही है. चेन्नई के पेरामबुर में रहने वाले एस. गुरुप्रसाद को फ्रांस से उनके रिश्तेदार का फोन आया, जिन्होंने गुरुप्रसाद को बताया कि क्रिकेट दिग्गज उनको लेकर ट्वीट कर रहे हैं. स्पोर्टस्टार ने गुरुप्रसाद के हवाले से लिखा है, "मैं ट्वीटर पर नहीं हूं. मेरे भतीजे ने यह ट्वीटर पर देखा और तुरंत पहचान लिया कि यह मैं हूं क्योंकि मैंने उससे यह बात साझा की थी." सचिन ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह उस घटना के बारे में बात कर रहे हैं जब एक वेटर ने उन्हें एल्बो गार्ड बदलने की सलाह दी थी. सचिन ने लिखा था, "मैं चेन्नई के ताज कोरोमंडल में टेस्ट सीरीज के दौरान एक स्टाफ से मिला था. मेरी उसके साथ एल्बो गार्ड को लेकर बात हुई थी. उसी की सलाह पर मैंने अपना एल्बो गार्ड रिडिजाइन किया था. मैं नहीं जानता कि वह अभी कहां है और मैं उससे मिलना चाहता हूं. क्या आप लोग उस वेटर की तलाश में मेरी मदद कर सकते हैं. सचिन ने कहा कि उन्हें अच्छी तरह याद है कि वह वेटर एक दिन उनके कमरें में आया था. वह कॉफी लेकर आया था. उसने उनसे एल्बो गार्ड पहनकर खेलते हुए बैट स्विंग के बारे में बात की थी. सचिन ने अपने वीडियो में कहा, "उसने मुझसे कहा था कि एल्बो गार्ड पहनकर खेलते हुए मेरा बैट स्विंग बदल जाता है. वह मेरा बड़ा फैन था और मेरे एक्शन को कई बार देखता था. मैंने उससे कहा था कि तुम सही हो और दुनिया के पहले ऐसे इंसान हो, जिसने इस कमी को पकड़ा है. इसके बाद मैं मैदान से जब अपने कमरे में आया तब मैंने अपना एल्बो गार्ड रिडिजाइन किया था." गुरुप्रसाद को हालांकि कुछ अलग तरह का मसला याद है. वह कहते हैं कि 2001 में वह होटल में एक अनुबंध के जरिए सुरक्षा अधिकारी के तौर पर काम कर रहे थे. उन्होंने कहा, "मैंने सचिन को तब देखा जब वो लिफ्ट में जा रहे थे. मैं उनका ऑटोग्राफ लेना चाहता था, लेकिन मेरे पास कागज नहीं था. मैंने अपनी सुरक्षा गार्ड की किताब में उनका ऑटोग्राफ ले लिया." जब उन्होंने तेंदुलकर से पूछा कि क्या वह क्रिकेट के बारे में बात कर सकते हैं तो तेंदुलकर ने बिना किसी परेशानी के हां कह दिया. उन्होंने कहा, "मैंने उनसे कहा था कि उनका एल्बो गार्ड उनकी कलाई को खुलने से रोक रहा है और इसी कारण बल्ला सही से घूम नहीं रहा." ग्रुरुप्रसाद इस समय स्टॉकब्रोकर हैं जो तेंदुलकर के याद करने से अभिभूत हैं. उन्होंने कहा कि अगर सचिन उनकी कॉलोनी में उनसे मिलेंगे तो वह बेहद खुश होंगे. उन्होंने कहा, "अगर सचिन हमारे यहां का दौरा करें और यह हमारे लिए सबसे अच्छी चीज होगी. अगर सचिन हमें तमिलनाडु तहजीब में मेजबानी करने का मौका दें तो यह हमारे लिए सम्मान की बात होगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
लड़की ने पूछा 'Who Are You', ये भी समझ नहीं पाए पाकिस्तानी क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद: वीडियो वायरल
लड़की ने पूछा 'Who Are You', ये भी समझ नहीं पाए पाकिस्तानी क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद: वीडियो वायरल
गंभीर-अय्यर की मनमानी से हारा भारत, हर कोई पूछ रहा वैभव सूर्यवंशी को क्यों किया बाहर?
गंभीर-अय्यर की मनमानी से हारा भारत, हर कोई पूछ रहा वैभव सूर्यवंशी को क्यों किया बाहर?
T20I में टीम इंडिया की 7 सबसे बड़ी हार, 2026 में 5 बार दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
T20I में टीम इंडिया की 7 सबसे बड़ी हार, 2026 में 5 बार दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget