एक्सप्लोरर

India T20 World Cup Squad: KL Rahul को टीम इंडिया में नहीं मिली जगह, जानें क्या रहा बड़ा कारण

KL Rahul T20 World Cup 2024: केएल राहुल को टीम इंडिया ने नजरअंदाज कर दिया है. उन्हें टी20 विश्व कप 2024 के लिए मौका नहीं दिया गया है.

KL Rahul T20 World Cup 2024: केएल राहुल को टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में जगह नहीं मिली है. राहुल फॉर्म में हैं और अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया में जगह हासिल नहीं कर पाए. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया है. इसमें विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत और संजू सैमसन को शामिल किया गया है. टीम में जगह न होने की वजह से राहुल छूट गए.

राहुल आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं. वे टीम के कप्तान भी हैं. राहुल ने आईपीएल के इस सीजन में 9 मैच खेले हैं और 378 रन बनाए हैं. इस दौरान 3 अर्धशतक लगाए हैं. राहुल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 82 रन रहा है. वे फॉर्म में हैं. लेकिन इसके बावजूद बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेट ने राहुल को टी20 वर्ल्डकप के लिए नहीं चुना.

टीम इंडिया में क्यों जगह नहीं बना पाए राहुल -

टीम इंडिया ने विकेटकीपिंग के लिए ऋषभ पंत और संजू सैमसन को जगह दी है. पंत और सैमसन दोनों ही विस्फोटक बैटिंग करने में माहिर हैं. अहम बात यह है कि इन दोनों का आईपीएल 2024 में परफॉर्मेंस राहुल से थोड़ा बेहतर रहा है. पंत ने 11 मैचों में 398 रन बनाए हैं. वहीं सैमसन ने 9 मैचों में 385 रन बनाए हैं. पंत-सैमसन स्ट्राइक रेट के मामले में राहुल से आगे हैं. बोर्ड ने पंत और सैमसन को प्राथमिकता दी. इसके बाद विकेटकीपर बैटर की जगह न होने की वजह से राहुल को नहीं चुना गया.

2022 से भारत की टी20 टीम से बाहर हैं राहुल -

केएल राहुल का इंटरनेशनल मैचों में अच्छा रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने भारत के लिए 72 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान 2265 रन बनाए हैं. राहुल ने इस फॉर्मेट में 2 शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं. वे 75 वनडे मैचों में 2820 रन बना चुके हैं. राहुल ने वनडे फॉर्मेट में 7 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं. अहम बात यह भी है कि राहुल 2022 से भारत की टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं.

यह भी पढ़ें : India T20 World Cup Squad 2024: टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पंत-सैमसन को मिली जगह, पांड्या को अहम जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget