एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: रिजर्व डे पर ICC से हुआ ब्लंडर, 24 घंटे के अंदर हो सकते हैं दो मैच; भयंकर गर्मी करेगी बेहाल!

T20 World Cup 2024: आगामी वर्ल्ड कप के शेड्यूल को लेकर ICC का एक फैसला चर्चा का विषय बन गया है. जानिए कैसे मात्र 24 घंटे के अंदर एक टीम को दो मैच खेलने पड़ सकते हैं.

T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज और यूएसए इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 की सह-मेजबानी करने वाले हैं. टी20 क्रिकेट के इस महाकुंभ की शुरुआत 1 जून से होगी और टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा. अब वर्ल्ड कप का शेड्यूल चर्चाओं में आ गया है. बताया जा रहा है कि अगर किसी स्थिति में सेमीफाइनल मैच की तारीख को बदला जाता है तो एक विशेष टीम सेमीफाइनल से 24 घंटे के भीतर फाइनल मैच खेलने मैदान पर उतर सकती है.

क्या है शेड्यूल के साथ समस्या?

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मैच 26 जून को खेला जाएगा. वहीं उससे अगले दिन यानी 27 जून को दूसरा सेमीफाइनल होना है. जून के महीने में कैरेबियाई द्वीपों पर तापमान बहुत अधिक होता है और गर्मी बेहाल कर देने वाली होती है. इतनी भयंकर गर्मी में अगर दूसरा सेमीफाइनल 27 जून के बजाय रिजर्व डे, 28 जून को करवाने की नौबत आती है तो दूसरा सेमीफाइनल जीतने वाली टीम को आराम नहीं मिल पाएगा क्योंकि अगले ही दिन यानी 29 जून को फाइनल खेला जाना है.

अगर लगातार दो दिन के अंदर दूसरा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाता है. ऐसी स्थिति में दूसरा सेमीफाइनल जीतने वाली टीम को 24 घंटे के भीतर जॉर्जटाउन से बारबाडोस की दूरी तय करनी होगी, जो 750 किमी से भी अधिक है. इस तरह फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम को आराम के लिए बिल्कुल समय नहीं मिल पाएगा.

क्या एक दिन बाद करवाया जाएगा फाइनल?

इस बात की पुष्टि कर दी गई थी कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए आईसीसी अधिकारियों की मीटिंग में सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखे गए थे. फिर भी अगर रिजर्व डे को लेकर 24 घंटे के भीतर सेमीफाइनल और फाइनल मैच होने की नौबत आती है तो इस संबंध में आईसीसी की ओर से किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है.

इतिहास में कभी नहीं रहा इतना कम गैप

टी20 वर्ल्ड कप 2022 को याद करें तो दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच 10 नवंबर को खेला गया था. वहीं फाइनल उसके 3 दिन बाद यानी 13 नवंबर को खेला गया था. उससे एक साल पहले 2021 के वर्ल्ड कप में दूसरा सेमीफाइनल 11 नवंबर और फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला गया था. पिछले दोनों वर्ल्ड कप में रिजर्व डे का इस्तेमाल होने पर 1 दिन का गैप बचा होता, लेकिन 2024 के वर्ल्ड कप में रिजर्व डे का इस्तेमाल होने पर स्थिति बिगड़ सकती हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2024: भड़क उठे AB DE VILLIERS, हार्दिक की कप्तानी को बताया था अहंकार से प्रेरित; वीडियो शेयर कर दी सफाई

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget