एक्सप्लोरर

IPL 2024: भड़क उठे AB de Villiers, हार्दिक की कप्तानी को बताया था अहंकार से प्रेरित; वीडियो शेयर कर दी सफाई

IPL 2024: एबी डी विलियर्स ने हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस को लेकर विवादित बयान पर सफाई दी है. उन्होंने वीडियो के जरिए बताया कि उनकी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया.

IPL 2024: सीजन की शुरुआत में जब मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों में सौंपी गई, तभी से फैंस उन्हें आड़े हाथों लेने लगे थे. मैच के दौरान लिए गए खराब फैसले, बेकार व्यक्तिगत प्रदर्शन और अब मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ से बाहर होने पर लोग उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं. कुछ दिन पहले एबी डी विलियर्स ने हार्दिक की कप्तानी को लेकर कमेन्ट किया था, जो खूब चर्चा का विषय बना रहा. अब डी विलियर्स ने एक वीडियो के जरिए बताया है कि उनकी बातों का बहुत गलत मतलब निकाला गया है.

क्या है पूरा मामला?

एबी डी विलियर्स ने कुछ दिन पहले कहा था कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आत्मविश्वास भरा होता है. उन्होंने यह भी कहा कि हार्दिक की कप्तानी अहंकार से प्रेरित है और छाती चौड़ा कर फैसले लेते हैं. अब डी विलियर्स ने कहा है कि उनके हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के ले दिए गए बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने हंसते हुए कहा कि जर्नलिज़म का लेवल बहुत गिर चुका है. डी विलियर्स ने बताया कि अगर उन्हें दोबारा पहले वाली बात बोलनी पड़े तो वो जरूर कहेंगे.

एबी डी विलियर्स ने कहा, "मैंने स्पष्ट कहा था और फिर कहने में झिझक नहीं दिखाउंगा. मुझे हार्दिक के खेलने और उनके कप्तानी करने का तरीका पसंद है. मैं इतना ही कहूंगा कि उन्होंने अपनी कप्तानी पर बहुत काम किया है. ये ऐसी चीज नहीं है कि आप मैदान में उतरे और साहसी फैसले ले लिए."

हार्दिक का कप्तानी का स्टाइल अलग है

एबी डी विलियर्स ने हार्दिक पांड्या के सपोर्ट में आकर कहा कि वो भी हार्दिक के स्टाइल में खेलते रहे हैं. उनके अनुसार कभी-कभी आपको विपक्षी टीम पर मानसिक बढ़त बनाने के लिए दर्शाना होता है कि आपके खिलाफ उनके लिए जीत पाना आसान नहीं है. इसी कारण हार्दिक ईगो (अहंकार) को बीच में लेकर आते हैं. डी विलियर्स के अनुसार इस तरह के स्टाइल को स्वीकार करना खासतौर पर सीनियर खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होता. उन्होंने गलत खबर फैलाने वाले रिपोर्टर्स पर भी तंज कसा है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2024: KL RAHUL पर गोयनका के गुस्सा होने के मामले पर लखनऊ के कोच की प्रतिक्रिया, बताया क्या था पूरा मामला

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
Embed widget