एक्सप्लोरर

T20 World Cup में पहली बार किसी खिलाड़ी को किया गया रिटायर्ड आउट, नामीबिया ने अपने ही खिलाड़ी को क्यों दी ये सजा

T20 World Cup History: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कभी न घटी यह घटना इंग्लैंड और नामीबिया के बीच खेले गए मैच के दौरान घटी. वह भी नामीबियाई खिलाड़ी के एक फैसले की वजह से इतिहास रच दिया गया.

Nikolaas Davin Retire Out: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 34वां मैच इंग्लैंड और नामीबिया के बीच खेला गया. यह मैच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया. बारिश के कारण यह मैच 10 ओवर का ही खेला गया. जिसमें इंग्लैंड ने मैच जीतकर सुपर-8 की रेस में अपनी जगह बरकरार रखी है. लेकिन इस मैच में वो हुआ जो आज तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कभी नहीं हुआ. नामीबिया के बल्लेबाज निकोलस डेविन (Nikolaas Davin) रिटायर्ड आउट हो गए.

निकोलस डेविन इस वजह से हुए रिटायर्ड आउट
निकोलस डेविन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए जिन्हें "रिटायर्ड आउट" घोषित किया गया. 26 वर्षीय डाविन टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना चौथा मैच खेल रहे थे. 10 ओवर में 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने शुरुआत में धीमी बल्लेबाजी की. अपने पहले 16 गेंदों में उन्होंने सिर्फ 18 रन बनाए और सिर्फ दो चौके लगा पाए. ऐसे में टीम ने एक अनोखा कदम उठाया और संघर्ष कर रहे डाविन को रिटायर्ड आउट करा दिया. वह छठे ओवर के अंत में आउट हुए और उनकी जगह डेविड वीजे मैदान पर आए.

हालांकि नामीबिया यह मैच जीत नहीं सका, लेकिन डाविन को रिटायर्ड आउट कराने की रणनीति कामयाब रही. वीजे ने मात्र 12 गेंदों में 27 रन बनाकर धमाका कर दिया.

रिटायर्ड आउट होने का नियम क्या है?
"रिटायर्ड हर्ट" के विपरीत, "रिटायर्ड आउट" होने के बाद बल्लेबाज दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं आ सकता. एमसीसी के नियम 25.4.3 के अनुसार- "अगर कोई बल्लेबाज बीमारी, चोट, या किसी और लाचार कारण के अलावा किसी और वजह से रिटायर होता है, तो उसकी पारी सिर्फ विपक्षी कप्तान की सहमति से ही दोबारा शुरू हो सकती है. अगर किसी वजह से उसकी पारी दोबारा शुरू नहीं होती है, तो उसे 'रिटायर्ड आउट' माना जाएगा."

टी20 वर्ल्ड कप 2024 इंग्लैंड टीम सुपर 8 सिनेरियो
ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप बी में सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. इंग्लैंड अभी भी ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में नामीबिया के खिलाफ जीत के बाद सुपर-8 की दौड़ में बना हुआ है. सुपर-8 में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड को स्कॉटलैंड की हार की दुआ करनी होगी क्योंकि पॉइंट्स टेबल पर इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के अंक बराबर हैं. नेट रन रेट के कारण इंग्लैंड दूसरे और स्कॉटलैंड तीसरे नंबर पर है. इंग्लैंड का नेट रन रेट +3.611 और स्कॉटलैंड का नेट रन रेट +2.164 है.

यह भी पढ़ें:
T20 World Cup History: कब हुई थी टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत? जानें किसने और कहां जीता था पहला खिताब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश प्रीमियर लीग हुई बंद! BCB के अचानक फैसले से सब हैरान
बांग्लादेश प्रीमियर लीग हुई बंद! BCB के अचानक फैसले से सब हैरान
पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget