एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: गेंदबाजों के दम पर जीता श्रीलंका, 22 साल के गेंदबाज की हैट्रिक गई बेकार

Sri Lanka vs UAE: पहले मैच में चौंकाने वाली हार के बाद श्रीलंका ने की जबरदस्त वापसी. सुपर-12 में जाने की उम्मीदों को रखा जिंदा.

Sri Lanka vs UAE T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के छठे मुकाबले में श्रीलंका ने यूएई के खिलाफ शानदार जीत हासिल की है. श्रीलंका ने 79 रनों के बडे़ अंतर से मैच अपने नाम किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 152/8 का स्कोर बनाया था. स्कोर का पीछा करते हुए यूएई की टीम 73 रनों पर ही सिमट गई. यूएई ने लगातार दूसरा मुकाबला गंवाया है और अब उनके अगले दौर में जाने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई हैं.

मियप्पन ने ली शानदार हैट्रिक

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 42 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी. इसके बाद दूसरे विकेट के लिए भी 50 रन जोड़े गए. ऐसा लग रहा था कि श्रीलंका मजबूत स्कोर बनाएगी, लेकिन बीच के ओवरों में उन्होंने लगातार विकेट गंवाए. पारी के 15वें ओवर में कार्तिक मियाप्पन ने हैट्रिक लेते हुए श्रीलंका का स्कोर 117/5 कर दिया था. अगले ओवर में एक और विकेट गिरने के बाद टीम का स्कोर 120/6 हो गया था और यूएई ने शानदार वापसी कर ली थी.

आखिरी ओवर में आउट होने वाले पथुम निसंका ने श्रीलंका को 150 के पार पहुंचाया. निसंका ने 60 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली और एक छोर को संभाले रखा. उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए. धनंजय डिसिल्वा ने भी 21 गेंदों में 33 रनों का योगदान दिया था.

श्रीलंका की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाए यूएई के बल्लेबाज

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई को शुरुआत में ही दुश्मंता चमीरा ने दो झटके दे दिए थे. श्रीलंका की घातक गेंदबाजी के सामने उन्हें संभलने का भी मौका नहीं मिला. पावरप्ले में ही यूएई ने 23 रन बनाते हुए अपने चार विकेट गंवा दिए थे. पावरप्ले के बाद भी श्रीलंका की घातक गेंदबाजी जारी रही और यूएई ने 56 रनों पर ही अपने नौ विकेट गंवा दिए थे. पुछल्ले बल्लेबाज जुनैद सिद्दीकी ने 18 रन बनाकर हार के अंतर को कम किया. श्रीलंका के लिए चमीरा और वनिंदु हसरंगा ने तीन-तीन विकेट लिए. 

यह भी पढ़ें:

Watch: टी20 वर्ल्ड कप 2022 की पहली हैट्रिक, यूएई के गेंदबाज ने तीन गेंदों में थाम दी श्रीलंका की रफ्तार

T20 World Cup 2022: पाकिस्तानी एंकर ज़ैनब अब्बास के विराट कोहली संग इंटरव्यू पर भड़के फैंस, कहा- भारत के लिए अपशकुन, जानें क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
LIVE: 284 पर समाप्त हुई श्रीलंका की पहली पारी, भारत के पास 178 रन की बढ़त
LIVE: 284 पर समाप्त हुई श्रीलंका की पहली पारी, भारत के पास 178 रन की बढ़त
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget