एक्सप्लोरर

Cricket को T20 फॉर्मेट ने बना दिया महंगे खेलों में से एक, जानें कैसे खिलाड़ियों को 2500 रुपये से 20 करोड़ तक का मिलने लगा कॉन्ट्रैक्ट

T20 World Cup: टी20 फॉर्मेट ने क्रिकेट को महंगा भी बना दिया है. यह दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा पसंद किए जाना वाला खेल बन गया है.

T20 World Cup 2022: टी20 विश्वकप 2022 का 16 अक्टूबर से आगाज हो रहा है. इस टूर्नामेंट का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है और इसमें भारत समेत दुनिया की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं. टी20 फॉर्मेट की दीवानगी ने क्रिकेट को दुनिया में बहुत ज्यादा लोकप्रिय बना दिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक यह विश्व में दूसरा सबसे ज्यादा पसंद किए जाना वाला खेल बन गया है. टी20 फॉर्मेट ने क्रिकेट को महंगा भी बना दिया है. 

भारतीय टीम की बात करें तो उसे साल 1975 में टेस्ट मैच खेलने के लिए 2500 रुपये मिला करते थे. यह टीम के खिलाड़ियों की मैच फीस हुआ करती थी. इसके बाद वनडे क्रिकेट की शुरुआत हुई और 1983 में टीम इंडिया चैंपियन बन गई. लेकिन तब बीसीसीआई के पास खिलाड़ियों को देने के लिए पैसे नहीं थे. इसके लिए लता मंगेशकर ने एक शो किया और उससे आए पैसों को भारतीय टीम के खिलाड़ियों को दिया गया. 

1983 विश्वकप के बाद टीम इंडिया की कमाई में बढ़ोतरी हुई. लेकिन तब बीसीसीआई को भारत का एक  मैच दिखाने के लिए 5 लाख रुपये चुकाने पड़ते थे. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को छोड़ दें तो दुनिया के लगभग सभी क्रिकेट बोर्डों की यही स्थिति थी. इसके बाद 1991 में पहली बार टीम इंडिया के टीवी राइट्स बिके और बीसीसीआई लाख रुपये से बढ़कर कुछ करोड़ तक पहुंची.

इसके बाद टी20 फॉर्मेट की शुरुआत हुई. इसने भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ बोर्ड को भी बहुत अमीर बना दिया. दैनिक भास्कर वेबसाइट पर छपी एक खबर के मुताबिक टी20 फॉर्मेट की वजह से ही क्रिकेट दुनिया में दूसरा सबसे लोकप्रिय खेल बन गया. इस मामले में फुटबॉल पहले स्थान पर है. अगर कप्तान रोहित शर्मा की बात करें तो उन्हें बोर्ड 7 करोड़ रुपये सालान कॉन्ट्रैक्ट के लिए देता है. वहीं आईपीएल में 20 करोड़ रुपये फीस के रूप में मिलते हैं. 

अगर बीसीसीआई की कमाई की बात करें तो उसे दूरदर्शन पर एक मैच प्रसारित करवाने के लिए फीस के रूप में 5 लाख रुपये देने पड़ते थे. लेकिन टी20 फॉर्मेट ने पूरा गेम ही बदल दिया. बीसीसीआई को साल 2012 में स्टार ग्रुप ने एक मैच दिखाने के लिए 32 लाख रुपये दिए और यह सिलसिला चलता रहा. साल 2022 में स्टार ग्रुप बीसीसीआई को एक घरेलू मैच दिखाने के लिए 43.20 करोड़ देता है.  

यह भी पढ़ें : IND vs PAK: गौतम गंभीर की टीम इंडिया को अहम सलाह, बताया शाहीन अफरीदी के खिलाफ क्या होनी चाहिए रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget