एक्सप्लोरर

T20 WC: क्या टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं होंगे ऋषभ पंत? कोच राहुल द्रविड़ ने दिया ये जवाब

IND vs SA T20 Series, Rishabh Pant: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में ऋषभ पंत सिर्फ 58 रन ही बना सके.

Rahul Dravid On Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने साफ किया कि खराब फॉर्म के कारण आलोचकों के निशाने पर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों का ‘बड़ा’ और ‘अभिन्न’ हिस्सा हैं. 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया का नेतृत्व करने वाले ऋषभ पंत पांच पारियों में सिर्फ 58 रन ही बना पाये, जिससे टी20 टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल उठने लगे. 

हालांकि, द्रविड़ ने स्पष्ट किया कि पंत टीम में बने रहेंगे. द्रविड़ ने पांचवें मैच के बारिश की भेंट चढ़ जाने के कारण सीरीज 2-2 से बराबर छ्रटने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, "निजी तौर पर वह कुछ और रन बनाना पसंद करता, लेकिन यह उससे संबंधित नहीं है. निश्चित रूप से वह अगले कुछ महीनों में हमारी योजनाओं का बहुत बड़ा हिस्सा है."

मुख्य कोच की राय स्पष्ट थी कि वह किसी एक सीरीज के आधार पर किसी खिलाड़ी का आकलन नहीं करेंगे फिर चाहे वह बल्लेबाजी हो या कप्तानी. द्रविड़ ने कहा, "मैं आलोचनात्मक रवैया नहीं अपनाना चाहता. बीच के ओवरों में थोड़ा आक्रामक क्रिकेट खेलने की जरूरत पड़ती है. कभी-कभी दो या तीन मैचों के आधार पर आकलन करना मुश्किल होता है."

असल में द्रविड़ आईपीएल के दौरान पंत की 158 से अधिक की स्ट्राइक रेट से प्रभावित थे, जिसमें इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 340 रन बनाये थे जो कि अपेक्षानुसार नहीं थे.

द्रविड़ ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि स्ट्राइक रेट के मामले में आईपीएल में उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा था, भले ही औसत के मामले में यह अच्छा नहीं लग रहा था. आईपीएल में वह (औसत के मामले में) बेहतर करना चाहते थे और शायद तीन साल पहले उन्होंने खूब रन बनाकर अच्छा औसत हासिल किया था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह आंकड़ा हासिल करने में सफल रहेंगे.’’

पंत की कप्तानी के बारे में द्रविड़ को लगता है कि सीरीज के पहले दो मैच गंवाने के बाद टीम को वापसी दिलाकर उन्होंने अच्छी भूमिका निभायी. द्रविड़ ने कहा, ‘‘टीम को 0-2 से वापसी दिलाना, सीरीज 2-2 से बराबर करना और जीत के अवसर पैदा करना अच्छा प्रदर्शन था. कप्तानी केवल जीत और हार से नहीं जुड़ी है. वह (पंत) एक युवा कप्तान है और सीख रहा है. अभी उनका आकलन करना करना जल्दबाजी होगी और एक सीरीज के बाद ऐसा नहीं किया जा सकता है.’’

ये भी पढ़ें...

IND Vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

IND vs SA: इन भारतीय खिलाड़ियों के लिए भयावह सपना साबित हुई दक्षिण अफ्रीका सीरीज, विश्व कप टीम से कट सकता है पत्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिसको गंभीर-अगरकर ने निकाला, उसके नाम ODI वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget