एक्सप्लोरर

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरते ही रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, यह बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

Rohit Sharma: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में उतरते ही रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है. दरअसल वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

Rohit Sharma Record: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरते ही श्रीलंका के पूर्व महान खिलाड़ी तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ते हुए टी20 वर्ल्ड कप में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
भारतीय टीम के कप्तान टी20 वर्ल्ड कप में अबतक 35 मुकाबले खेले चुके हैं. वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप में अपना 36वां मुकाबला खेल रहे हैं. दरअसल, रोहित इस मुकाबले में उतरते के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर बन गए हैं.

रोहित से पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व महान खिलाड़ी तिलकरत्ने दिलशान के पास था. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 35 मुकाबले खेले थे. हालांकि वह क्रिकेट के सभी प्रारुप से संन्यास ले चुके हैं.

पहले संस्करण से खेल रहे हैं रोहित
आपको बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण 2007 में भी टीम इंडिया का हिस्सा थे. भारत ने आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी इसी साल जीता था. वहीं रोहित वर्तमान में दिनेश कार्तिके अलावा दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो 2007 से लेकर वर्तमान टी20 वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं.

15 साल का सूखा खत्म करना चाहेंगे रोहित
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप जीतने का 15 साल का सूखा खत्म करने के इरादे से 2022 वर्ल्ड कप में उतरे हैं. रोहित 2007 में भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली टीम का हिस्सा थे. ऐसे में वह इस खास एहसास से भी वाकिफ हैं. टीम इंडिया ने जीत तरह से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज किया है ऐसे में सभी को यही उम्मीद है कि भारतीय टीम इस बार वर्ल्ड कप अपने नाम करेगी.

यह भी पढ़ें:

IND vs SA: Virat Kohli ने टी20 विश्वकप में हासिल की बड़ी उपलब्धि, 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी

T20 WC 2022: हारिस रऊफ की खतरनाक बाउंसर पर कन्कशन का शिकार हुआ नीदरलैंड का बल्लेबाज, जानें क्या है यह नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget