एक्सप्लोरर

IND vs SA: ‘हमारे तेज गेंदबाज विराट को...’, भारत-अफ्रीका मैच से पहले एडन मार्करम ने कोहली को दी चेतावनी

Aiden Markram: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले एडन मार्करम ने विराट कोहली को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे तेज गेंदबाजों को उनके खिलाफ बॉलिंग करना पसंद है.

Aiden Markram Warn Virat Kohli: 2022 टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीकी टीम अब तक इस टूर्नामेंट में दो-दो मुकाबले खेल चुकी है. भारत ने जहां अपने दोनों मुकाबले जीते हैं, वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम का एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और दूसरे मुकाबले में उसने बांग्लादेश के खिलाफ 104 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी.

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें 2022 टी20 वर्ल्ड कप में कमाल की फॉर्म में चल रही हैं. ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है. इस मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मार्करम ने भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को चेतावनी देते हुए बड़ी बात कही है.

मार्करम ने दी विराट को वार्निंग
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले से पहले अफ्रीकी बल्लेबाज एडन मार्करम ने भारत के इन फॉर्म बल्लेबाज विराट कोहली को वार्निंग देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘यह रोमांचक मुकाबला होने वाला है. हमारे तेज गेंदबाज विराट कोहली को गेंदबाजी करना पसंद करते हैं. विराट ने अपना फॉर्म वापस पा लिया है पर हमारे बॉलर्स भी इस समय शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

मार्करम ने कहा कि ‘मुझे अपनी टीम के बॉलर्स पर पूरा भरोसा है. कगिसो रबाडा और एनरिच नार्खिया जैसे गेंदबाज बल्लेबाजों के लिए खतरनाक हो सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के अन्य मैदानों की तुलना में पर्थ में अधिक उछाल है ऐसे में मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारे गेंदबाज इसका पूरा फायदा उठाएंगे.  

बता दें कि भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस समय कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मैच विनिंग अर्धशतकीय पारी खेली थी. इसके बाद उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ भी बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करते हुए दूसरा अर्धशतक लगाया था और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

यह भी पढ़ें:

NZ vs SL: जॉनी बेयरस्टो ने श्रीलंका के राष्ट्रगान का उड़ाया मज़ाक! गीत की लंबाई को लेकर पूछा यह सवाल

T20 World Cup 2022: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रनों से हराया, फिलिप्स के शतक के बाद गेंदबाजों ने बरपाया कहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब के सामने धरे रह गए SRH के 'धुरंधर', आसानी से चेज कर दिए 220, श्रेयस अय्यर ने लूटी महफिल
पंजाब के सामने धरे रह गए SRH के 'धुरंधर', आसानी से चेज कर दिए 220, श्रेयस अय्यर ने लूटी महफिल
IPL 2026 PBKS vs SRH: 220 बनाकर भी हारी हैदराबाद, पंजाब का तूफानी रन चेज; अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन के तूफानी अर्धशतक
220 बनाकर भी हारी हैदराबाद, पंजाब का तूफानी रन चेज; अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन के तूफानी अर्धशतक
Watch: बाल-बाल बची बाबर आजम की जान! नसीम शाह के भाई ने मारी खतरनाक बाउंसर; देखें फिर क्या हुआ?
बाल-बाल बची बाबर आजम की जान! नसीम शाह के भाई ने मारी खतरनाक बाउंसर; देखें फिर क्या हुआ?
13 सिक्स और 15 चौके, अभिषेक शर्मा की रिकॉर्डतोड़ बैटिंग, SRH के आगे पंजाब की बॉलिंग बेदम
13 सिक्स और 15 चौके, अभिषेक शर्मा की रिकॉर्डतोड़ बैटिंग, SRH के आगे पंजाब की बॉलिंग बेदम

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: UP में 2.04 करोड़ मतदाताओं का सफाया! 13.21% वोटर्स कम होने से कितने बदलेंगे नतीजे; जानें SIR की अहम बातें
UP में 2.04 करोड़ मतदाताओं का सफाया! 13.21% वोटर्स कम होने से कितने बदलेंगे नतीजे? अहम बातें
दिल्ली के वजीरपुर में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से हादसा, 7 साल के दीपांशु की मौत, बच्ची घायल
दिल्ली के वजीरपुर में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से हादसा, 7 साल के दीपांशु की मौत, बच्ची घायल
Watch: बाल-बाल बची बाबर आजम की जान! नसीम शाह के भाई ने मारी खतरनाक बाउंसर; देखें फिर क्या हुआ?
बाल-बाल बची बाबर आजम की जान! नसीम शाह के भाई ने मारी खतरनाक बाउंसर; देखें फिर क्या हुआ?
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
ईरान की कौनसी है वो एक शर्त, जिसे मान गया अमेरिका? क्या अब खुलेगा हॉर्मुज
ईरान की कौनसी है वो एक शर्त, जिसे मान गया अमेरिका? क्या अब खुलेगा हॉर्मुज
“ऊंची इमारत या माचिस का डिब्बा? 19वें फ्लोर से महिला ने दिखाया दिल्ली NCR का सच, वीडियो वायरल
“ऊंची इमारत या माचिस का डिब्बा? 19वें फ्लोर से महिला ने दिखाया दिल्ली NCR का सच
Shoe Odor Removal Tips : जूतों से आ रही है बदबू लेकिन धोने का नहीं मन, इस तरीके से झट से दूर हो जाएगी स्मेल
जूतों से आ रही है बदबू लेकिन धोने का नहीं मन, इस तरीके से झट से दूर हो जाएगी स्मेल
Embed widget