एक्सप्लोरर

T20 लीग: दीपक हु्ड्डा और कृणाल पांड्या का धमाका, बड़ौदा ने मुंबई को हराया

पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से खेलने वाले दीपक हुड्डा और मुंबई इंडियंस के लाल कृणाल पांड्या ने धमाल मचा दिया.

आईपीएल ऑक्शन से पहले टूर्नामेंट काफी अहम -  इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन के ऑक्शन से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है. भारत के घरेलू टी 20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली टी20 लीग की शुरुआत हो चुकी है और पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से खेलने वाले दीपक हुड्डा और मुंबई इंडियंस के लाल कृणाल पांड्या ने धमाल मचा दिया.  

लीग के पहले मैच में बड़ौदा ने चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई को 13 रनों से हरा दिया.

बड़ौदा ने सीजन के शुरू में रणजी ट्रॉफी ग्रुप लीग मुकाबले में मुंबई के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किया था, उसने एक बार फिर साबित किया कि खेल के सभी फॉर्मेट में वह बेहतर है.

बड़ौदा ने विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज उरविल पटेल (29 गेंद में 50 रन) और कप्तान दीपक हुड्डा (39 गेंद में आठ चौकों और एक छक्के से 66 रन) के अर्द्धशतकों की बदौलत तीन विकेट पर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इनके अलावा कृणाल पंड्या ने तीन छक्के और एक चौके की मदद से 26 गेंद में नाबाद 44 रन की पारी खेली.

धवल कुलकर्णी (29 रन देकर एक विकेट झटका) को छोड़कर मुंबई के गेंदबाज काफी मंहगे साबित हुए जिसमें मध्यम गति के शर्दुल ठाकुर ने अपने चार ओवर में 47 रन लुटाए.

इसके जवाब में मुंबई की टीम आठ विकेट पर 197 रन ही बना सकी जिसमें सिद्धेश लैड ने 51 गेंद में 82 रन की पारी खेली जिसमें चार छक्के और छह चौके शामिल थे.

अतीत सेठ और लुकमान मेरीवाला ने रणजी मैच में मुंबई के बल्लेबाजों को परेशानी में डाला था, ये दोनों फिर बड़ौदा के लिए अहम साबित हुए. अतीत ने लैड समेत 31 रन देकर तीन विकेट अपने नाम कर अच्छा प्रदर्शन किया जबकि मेरीवाला ने 29 रन देकर तीन विकेट हासिल किए.

बड़ौदा को इस जीत से चार अंक मिले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget