एक्सप्लोरर

IPL 2023: 'अब लोग नहीं कहेंगे कि देविशा आई थी, इसलिए शतक नहीं लगा पाया', सूर्या ने दिया ट्रोलर्स को जवाब

IPL 2023: सूर्या की पत्नी देविशा ने कहा, सबसे खास बात यह है कि क्रिकेट सूर्या की लाइफ का एक पार्ट है इसलिए वो क्रिकेट का बुरा या अच्छा घर नहीं लाते हैं. वो यह सब ग्राउंड में छोड़कर ही घर वापस आते हैं.

IPL 2023, MI, Suryakumar Yadav: आईपीएल 2023 के 57वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने सूर्यकुमार यादव के शतक की बदौलत 218 रन का स्कोर खड़ा किया. स्काई 49 गेंदों पर 103 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के लगाए. इस इनिंग के बाद सूर्या ने पत्नी देवीशा से जुड़ी एक स्टोरी शेयर की. उन्होंने कहा, मुझे अपने परिवार को देखकर अच्छा लगा. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि देवीशा को वहां बैठे हुए देखना, वह मेरे तीन इंटरनेशनल शतक देखने से चूक गई थी. वह उन मैचों में शामिल होने के लिए स्टेडियम में मौजूद नहीं थी. मुझे बेहद खुशी महसूस हुई कि अब लोग यह नहीं कह पाएंगे कि वह आई थी, इसलिए मैं शतक नहीं बना सका.

खुशी डबल हो गई

मुंबई इंडियंस ने उनके परिवार की एक वीडियो शेयर की जिसमें सूर्या के मम्मी, पापा, पत्नी, बहन और परिवार के अन्य सदस्य उनके बारे में बात करते नजर आए. स्काई की मां ने कहा, 100 के बाद वो खुशी डबल हो गई. पहले मैच में सूर्या ने 80 के ऊपर रन बनाए थे. तब हमें बहुत खुशी हुई थी क्योंकि उन्होंने आईपीएल में इतने रन बनाए थे. क्रिकेटर के पिता ने कहा, प्राउड फील होता है. हमने उसको बोला था कि मैं उस मैच को लाइव देखना चाहता हूं जब वो सेंचुरी मारे और आज हमने वो लाइव देख लिया है. क्रिकेट की जर्नी हमेशा मुश्किल होती है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

अब तक शानदार रहा प्रदर्शन

सूर्यकुमार की पत्नी देविशा ने कहा, सबसे खास बात यह है कि क्रिकेट सूर्या की लाइफ का एक पार्ट है इसलिए वो क्रिकेट का बुरा या अच्छा घर नहीं लाते हैं. वो यह सब ग्राउंड में छोड़कर ही घर वापस आते हैं. ऐसे कई मौके आए जब उनके अच्छे या बुरे दिन थे लेकिन उसने कभी वो मैदान से बाहर जैसे इंसान हैं उसपर असर नहीं डाला. सूर्यकुमार ने आईपीएल 2023 के 12 मैच में 190.83 की स्ट्राइक रेट से 479 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं.सूर्यकुमार यादव को गुजरात के खिलाफ उनकी 103 रन की शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

ये भी पढ़ें: 

Mother’s Day 2023: 'मदर्स डे' पर कोहली ने शेयर किया खास पोस्ट, मां के साथ शेयर की वाइफ अनुष्का शर्मा की फोटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
WTC फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
EXCLUSIVE: 'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget