एक्सप्लोरर

एकदम से बदल जाएगा भारत का टी20 कप्तान? सूर्यकुमार यादव की छिनेगी कुर्सी! हैरान करने वाली आई रिपोर्ट

भारत ने हाल ही में खेली गई इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया. फिर भी कप्तान को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है.

Hardik Pandya New T20 Captain Of India: भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यह खबर भारत के टी20 कप्तान को लेकर है. पिछले साल सूर्यकुमार यादव को भारत का टी20 कप्तान नियुक्त किया गया था. सूर्या की कप्तानी में भारत ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम की, लेकिन फिर भी सूर्यकुमार से कप्तानी छीनी जा सकती है. 

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबित, भारत की टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव से लेकर हार्दिक पांड्या को सौंपी जा सकती है. इसका मुख्य कारण कप्तानी मिलने के बाद सूर्यकुमार की खराब फॉर्म है. इसमें कोई शक नहीं है कि जब से सूर्यकुमार कप्तान बने हैं, तब से उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं. वहीं दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या लगातार गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में अब खबर है कि हार्दिक को ही भारत की टी20 टीम का कप्तान बनाया जा सकता है. 

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज की बात करें तो सूर्यकुमार यादव पहले टी20 में जीरो पर आउट हुए थे. फिर दूसरे टी20 में वह 12 रन ही बना सके थे. तीसरे टी20 में सूर्या के बल्ले से 14 रन निकले. चौथे टी20 में सूर्यकुमार फिर जीरो पर आउट हुए और पांचवें टी20 में उनके बल्ले से दो रन ही निकले. 

इस पूरी सीरीज में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से सिर्फ 28 रन ही निकले. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सीरीज में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने सूर्या से ज्यादा रन बनाए. सीरीज के टॉप-15 बल्लेबाजों की बात करें तो आखिरी नंबर पर 32 रन के साथ वाशिंगटन सुंदर रहे. इन 15 में भी सूर्या जगह नहीं बना सके. 

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका में भी सूर्यकुमार यादव का बल्ला खामोश रहा था. वहीं श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी वह ज्यादा रन नहीं बना सके थे. भले ही भारत ने ये तीनों सीरीज जीत ली थीं, लेकिन सूर्या की खराब फॉर्म पर सवाल जरूर उठे हैं. अब देखने वाली बात यह है कि BCCI कब और क्या फैसला लेती है, लेकिन इस खबर ने भारतीय क्रिकेट के फैंस हैरान जरूर हैं. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
IPL छोड़ अब इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल, दिल्ली कैपिटल्स के इस भारतीय खिलाड़ी ने विदेशी टीम से किया करार
IPL छोड़ अब इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल, दिल्ली कैपिटल्स के इस भारतीय खिलाड़ी ने विदेशी टीम से किया करार
Aus Vs Ban: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा की, कप्तान पैट कमिंस की वापसी
Aus Vs Ban: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा की, कप्तान पैट कमिंस की वापसी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget