एक्सप्लोरर

Suryakumar Yadav की बल्लेबाजी का मुरीद हुए न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर, बताया क्या है खास

सूर्यकुमार ने अपनी बल्लेबाजी से विदेशी खिलाड़ियों को भी मुरीद बना लिया है. सूर्यकुमार की बल्लेबाजी में कई एक्स फैक्टर शामिल हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग में कई सालों तक शानदार प्रदर्शन करने के बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अब भारत की टी20 टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. सूर्यकुमार यादव को पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में डेब्यू का मौका मिला था. लेकिन बेहद कम समय में ही सूर्यकुमार ने विदेशी खिलाड़ियों को भी अपना मुरीद बना लिया है. न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस सूर्यकुमार के बल्लेबाजी से हैरान हैं और उन्होंने बताया कि उनका 360 डिग्री का खेल सामने वाली टीम को मुश्किल में डाल रहा है.

सूर्यकुमार ने अपनी डेब्यू पारी में ही जोफ्रा आर्चर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर 57 रन बनाए थे, तब से उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है. उनका नया प्रदर्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंट किट्स में भारत की सात विकेट की जीत में आया, जहां एक मुश्किल पिच पर सूर्यकुमार ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत की. उन्होंने 44 गेंदों पर 76 रनों की शानदार पारी खेली, जिससे भारत 165 रनों का लक्ष्य का पीछा कर पाया.

स्टायरिस का मानना है कि सूर्यकुमार की बल्लेबाजी में कई एक्स फैक्टर शामिल हैं. स्पोर्ट्स 18 पर 'स्पोर्ट्स ओवर द टॉप' शो में स्टायरिस ने कहा, "सूर्यकुमार अपनी बल्लेबाजी में छोटे-छोट एक्स फैक्टर को शामिल करते हैं. वह हर गेंदबाज के खिलाफ 360 डिग्री शॉट खेलने में कामयाब होते हैं."

वर्ल्ड कप के लिए चयन तय

टी20 क्रिकेट में अपने डेब्यू करने के बाद से सूर्यकुमार ने नंबर तीन बल्लेबाज के रूप में तीन अर्धशतक और चौथे नंबर पर आते हुए दो अर्धशतक लगाए हैं. लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ 76 रन टी20 क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में उनका पहला अर्धशतक था. इसके बाद स्टायरिस ने सूर्यकुमार की प्रशंसा की. लेकिन उन्हें उम्मीद है कि सूर्यकुमार भविष्य में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे.

बता दें कि इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए सूर्यकुमार का टीम इंडिया में चयन तय माना जा रहा है. विराट कोहली की वापसी के बाद हालांकि सूर्यकुमार को नंबर तीन पर खेलने का मौका नहीं मिलेगा.

Commonwealth Games में कमाल कर रहे हैं भारतीय बॉक्सर, अब तक 7 मेडल पक्के किए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget