एक्सप्लोरर

Commonwealth Games में कमाल कर रहे हैं भारतीय बॉक्सर, अब तक 7 मेडल पक्के किए

Commonwealth Games 2022: बॉक्सिंग में भारत के लिए अब तक 7 मेडल पक्के हो चुके हैं. अमित पंघाल ने दावा किया है कि वो गोल्ड मेडल जरूर जीतेंगे.

Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के मुक्केबाज कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. गुरुवार को भारतीय मुक्केबाजों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए भारत के लिए 7 मेडल पक्के कर दिए हैं. सागर अहलावत, अमित पंघाल, जैसमीन और रोहित टोकस अपने अपने वर्ग की स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गये.

हरियाणा के 22 साल के सागर ने पुरूषों के सुपर हेवीवेट (+91 किग्रा) वर्ग के क्वार्टरफाइनल में सेशेल्स के केडी इवांस एग्नेस पर 5-0 की जीत दर्ज की. इस मुक्केबाज ने अपने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण में स्वप्निल प्रदर्शन जारी रखा और अब वह अंतिम चार में नाईजीरिया के इफीनी ओनयेकवेरे के सामने होंगे.

जैसमीन ने महिलाओं के लाइटवेट (60 किग्रा) वर्ग के क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड की ट्राय गार्टन को 4-1 के विभाजित फैसले में हराया. हालांकि यह मुकाबला कड़ा रहा, लेकिन भारतीय मुक्केबाज ने पहले राउंड में दबदबा बनाया. पर दूसरे राउंड में गार्टन ने वापसी की जिससे भारतीय मुक्केबाज हैरान हो गयी.

पंघाल को है गोल्ड जीतने का भरोसा

निकहत जरीन (50 किग्रा), नीतू गंघास (48 किग्रा) और मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा) के अपने वर्गों में पदक पक्के करने के एक दिन बाद गोल्ड कोस्ट में पिछले चरण के रजत पदक विजेता पंघाल ने फ्लाईवेट (48-51 किग्रा) क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड के लेनोन मुलीगन के खिलाफ सर्वसम्मत फैसले में जीत दर्ज की. वहीं रोहित टोकस ने पुरूषों के 67 किलोवर्ग में नीयू के जेवियर माताफा को अंकों के आधार पर 5 . 0 से हराया .

विश्व चैम्पियनशिप के पूर्व रजत पदक विजेता पंघाल और मुलीगन के बीच मुकाबला ज्यादा चुनौतीपूर्ण नहीं था. 26 साल के भारतीय मुक्केबाज ने अपने से युवा स्कॉटिश प्रतिद्वंद्वी को अपने मजबूत रक्षण से थका दिया. पंघाल ने तेज तर्रार जवाबी हमले से बीच बीच में अंक जुटाये.

अमित पंघाल के लिए सेमीफाइनल कड़ा साबित होगा जिसमें वह टोक्यो ओलंपियन जाम्बिया के पैट्रिक चिनयेम्बा के सामने होंगे. लेकिन भारतीय मुक्केबाज मुकाबले से पहले आत्मविश्वास से लबरेज है. पंघाल ने कहा, ''मुझे स्वर्ण पदक जीतने का भरोसा है, विशेषकर इस प्रदर्शन के बाद. मैं अपनी सहनशक्ति और फुटवर्क पर काफी काम कर रहा हूं और काफी मजबूत भी महसूस कर रहा हूं. मैं जानता हूं कि मैं प्रत्येक मुकाबला जीत सकता हूं.''

Asia Cup 2022: एशिया कप से होगी KL Rahul की टीम इंडिया में वापसी, इस तेज गेंदबाज को भी मिलेगा मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास; जानें पूरा मामला
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget