एक्सप्लोरर

सुरेश रैना ने ग्रैग चैपल की जमकर तारीफ की, बताया क्यों रहे हैं टीम इंडिया के लिए खास

सुरेश रैना ने ग्रैग चैपल की तारीफ करके बताया कि उनकी वजह से टीम इंडिया में क्या सुधार हुआ था. चैपल को हालांकि अक्सर टीम इंडिया के साथ हुए विवादों के चलते ही याद किया जाता है.

भारतीय क्रिकेट टीम से अलग होने के 14 साल बाद भी ग्रैग चैपल अपने कोचिंग कार्यकाल को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. अधिकतर मौके पर चैपल के अंडर में खेलने वाले खिलाड़ी उनकी आलोचना करते हुए नज़र आते हैं. लेकिन टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने चैपल की जमकर तारीफ की है. सुरेश रैना का मानना है कि मौजूदा समय में टीम इंडिया की कामयाबी के पीछे ग्रैग चैपल का भी योगदान है.

सुरेश रैना का कहना है कि जब ग्रैग चैपल टीम के कोच थे तो उन्होंने टीम इंडिया को वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीतना सिखाया था. रैना ने अपनी आने वाली ऑटोबायोग्राफी, ''बिलीव वाट लाइफ एंड क्रिकेट टॉट मी' में लिखा, "मेरे ख्याल से भले ही चैपल का कोचिंग करियर विवादित रहा लेकिन उन्होंने भारत को जीतना और जीतने के महत्व के बारे में सिखाया."

रैना मानते हैं कि चैपल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजी की समस्या को पहचाना था. उन्होंने कहा, "हम सभी उस वक्त अच्छा खेल रहे थे लेकिन मुझे याद है कि उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी लड़खड़ाने के बारे में अवगत कराया."

चैपल के अंडर में रैना ने किया था डेब्यू

रैना उन खिलाड़ियों में शामिल माने जाते हैं जिन पर चैपल भरोसा करते थे. रैना ने चैपल की पहली सीरीज के दौरान श्रीलंका में वनडे में डेब्यू किया था. रैना ने अपने करियर में भारत के लिए 226 वनडे मैच खेले और 5615 रन बनाए. उन्होंने इसके साथ ही 36 विकेट भी लिए.

चैपल के नेतृत्व में टीम इंडिया ने सितंबर 2005 से मई 2006 तक राहुल द्रविड़ की कप्तानी में लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 वनडे मुकाबले जीते थे.

लेकिन ग्रैग चैपल को अक्सर सौरव गांगुली और दिग्गज खिलाड़ियों के साथ विवाद के चलते ही याद किया जाता है. ग्रैग को टीम इंडिया का कोच बनाने में सौरव गांगुली ने सबसे अहम भूमिका निभाई थी. लेकिन चैपल ने दो सीरीज के बाद ही गांगुली को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए किया टीम इंडिया का एलान, धवन कप्तान तो भुवनेश्वर होंगे उपकप्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंड का फिर टूटा दिल; चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंड का फिर टूटा दिल
फाइनल में दिखा ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, इंग्लैंड को 150 पर रोका; कौन जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब?
फाइनल में दिखा ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, इंग्लैंड को 150 पर रोका; कौन जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब?
देर रात तक जागना पड़ेगा... भारत-इंग्लैंड के तीसरे टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
देर रात तक जागना पड़ेगा... भारत-इंग्लैंड के तीसरे टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget