एक्सप्लोरर

IND vs WI: 'बचपन से मेरी प्रेरणा सुरेश रैना और रोहित भाई रहे हैं...', दूसरे टी20 के बाद तिलक वर्मा का बयान

Tilak Varma: दूसरे टी20 में तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ा. हालांकि, टीम इंडिया को दो विकेट से हार झेलनी पड़ी.

IND vs WI, Tilak Varma: युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार शुरुआत उनके मेंटर रोहित शर्मा से लगातार मिले मार्गदर्शन की देन है. वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो टी20 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. 

तिलक वर्मा ने दूसरे मैच में अर्धशतक जमाया. हालांकि भारत यह मैच भी हार गया. मैच के बाद उन्होंने कहा कि रोहित भैया हमेशा मुझे खेल का मजा लेने के लिये कहते हैं. वह हमेशा बताते हैं कि कैसे खेलना है. 

उन्होंने आगे कहा, "बचपन से मेरी प्रेरणा सुरेश रैना भाई और रोहित भाई रहे हैं. मैं अधिकांश समय रोहित भाई के साथ बिताता हूं. पहले आईपीएल में उन्होंने कहा था कि तिलक सभी फॉर्मेट में खेल सकता है और इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा."

दूसरे मैच के बारे में उन्होंने कहा, "विकेट धीमा था और पहले हमें लगा कि 150-160 का स्कोर अच्छा होगा. पूरन को श्रेय जाता है जिसने शानदार बल्लेबाजी की. हमें पता था कि अगर एक विकेट मिल गया तो हम मैच बचा सकते हैं, क्योंकि विकेट आसान नहीं था. वेस्टइंडीज ने उम्दा गेंदबाजी की. उन्होंने तेज हवाओं का फायदा उठाया."

अर्धशतक जमाने के बाद अपना जश्न उन्होंने रोहित की बेटी समायरा को समर्पित किया जिसके वह काफी करीब हैं. उन्होंने पत्रकारों से कहा, यह सैमी के लिए था. रोहित भाई की बेटी. मैं उसके काफी करीब हूं. मैंने उससे कहा था कि जब भी अर्धशतक या शतक बनाऊंगा तो जश्न उसके लिए होगा. 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शुरूआत के बारे में वर्मा ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आसान नहीं है. इसमें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होता है. मैदान पर और उसके बाहर अनुशासन चाहिए. अगर यह सब सही रहा तो अच्छे नतीजे मिलते हैं."

उन्होंने भारत के कोच राहुल द्रविड़ की भी तारीफ करते हुए कहा, "मैं अंडर 19 विश्व कप के दिनों से राहुल सर से बात कर रहा हूं. वह हमेशा कहते हैं कि अपने बेसिक्स पर डटे रहो और खेल का मजा लो."

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: तिलक वर्मा ने फिफ्टी के बाद क्यों मनाया अलग तरह से जश्न, रोहित शर्मा की बेटी से है कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget